Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ekdant Sankashti Chaturthi 2026: 5 या 6 मई? जानें एकदंत संकष्टी चतुर्थी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और... Uneven Skin Tone: कहीं डार्क तो कहीं ब्राइट है चेहरे की रंगत? इन असरदार तरीकों से पाएं एक समान निखार Siwan Encounter: पूर्व MLC के भांजे की हत्या का बदला! पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात सोनू यादव ढेर Pune Crime Update: नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या पर महिला आयोग सख्त; विरोध में मुंबई-बेंगलुरु नेशनल हाईव... Mohan Bhagwat Statement: 'सेवा कर्तव्य है, उपकार नहीं', मोहन भागवत बोले— आदिवासियों ने विदेशी आक्रमण... Delhi Fire Tragedy: विवेक विहार में 9 मौतों की खौफनाक वजह; AC ब्लास्ट और इलेक्ट्रॉनिक लॉक बना 'डेथ ट... UP Police News: वर्दी की हनक! 12 सेकंड में युवक को मारे 6 थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ह... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 12; क्रूज ड्राइवर का बड़ा खुलासा— 'मु... IAF Rescue Operation: पानी की टंकी में 15 घंटे से फंसे थे दो लड़के; वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने ऐसे कि... Bengal Election News: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला; फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को होगी दोबारा वोटिंग

Bhupesh Baghel AI Video: भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया का AI वीडियो वायरल, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया का एक एआई जनरेटेड वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सियासी गलियों का पारा चढ़ गया है. सोशल मीडिया में वायरल हुए इस रील में दोनों को डेटिंग करते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो को कांग्रेस के कार्यकर्ता चरित्र हनन के मामले से जुड़ा मान रहे हैं.

कांग्रेस ने लगाया चरित्र हनन का आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने वीडियो के विरोध में रैली निकाली और एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस ने एसएसपी को दिए ज्ञापन में वैशाली नगर निवासी आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एआई जेनरेटेड वीडियो को सोशल मीडिया प्रसारित किया जा रहा है.जिसे लेकर कांग्रेस ने घोर आपत्ति जताई है.हमने पुलिस को इस बारे में जल्द से जल्द कार्रवाई करने का ज्ञापन सौंपा है. यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो हम उग्र आंदोलन करेंगे- राकेश ठाकुर जिला अध्यक्ष कांग्रेस दुर्ग

कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने चेतावनी दी है.साथ ही साथ आरोप लगाया है कि विपक्ष की शिकायतों पर कार्रवाई में देरी की जाती है. वहीं हंगामे के बीच एसएपी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दो दिन का समय मांगा है. फिलहाल पुलिस वीडियो के तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है।