Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कटघोरा वन मंडल में हथिनी ने दिया स्वस्थ शावक को जन्म, गांवों में अलर्ट; DFO ने दी जानकारी उमस से मिली राहत, राजधानी में रुक-रुककर बारिश; जानिए अपने शहर के तापमान और मौसम का हाल गुना की उभरती गोलकीपर मुस्कान रघुवंशी की बड़ी छलांग: ग्वालियर महिला हॉकी अकादमी में हुआ चयन सीधी के मझौली सीएम राइज स्कूल में औचक निरीक्षण: सांसद और विधायक ने जांची व्यवस्थाएं टोरियाखुर्द स्कूल से कबाड़ी को भेजी जा रही थीं पाठ्यपुस्तकें, DPC ने दिए जांच के आदेश मानसून में बांधवगढ़ के गाइड्स ने सीखीं ईको-टूरिज्म और वन्यजीवों की बारीकियां, ताला जोन में फील्ड विज... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: 3 साल की बच्ची से रेप व मर्डर के दोषी की फांसी 25 साल कैद में ब... बाघों के बीच पहाड़ पर लगता है अनोखा मेला, BTR प्रबंधन ने जारी की गाइडलाइन रतलाम मंडी में प्याज ₹45 तो बाजार में ₹60 किलो, बिचौलिए कमा रहे मुनाफा महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए खुला आधुनिक झूला घर, एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने किया शुभारंभ

Karnal News: करनाल में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश, 30 हजार में बेटा-बेटी बताने वाले आरोपी गिरफ्तार

करनाल : करनाल की मंगल कॉलोनी पार्ट टू में उस समय हड़कंप मच गया जब पानीपत और करनाल स्वास्थ्य विभाग टीम की संयुक्त रेड मारी। इस दौरान भ्रूण लिंग जांच करने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच करते हुए काबू किय़ा है। पिछले लंबे समय में स्वास्थ्य विभाग पानीपत की टीम को शिकायत मिल रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉ. ललित कुंडू ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम को काफी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि करनाल मंगल कॉलोनी पार्ट टू में भ्रूण लिंग की जांच हो रही है। उसके बाद सिविल सर्जन पानीपत द्वारा एक टीम गठित की गई थी। आज हमने लिंग जांच करने वाले गिरोह को पकड़ा है। डॉक्टर ने बताया 30 हजार रुपए लेकर भ्रूण की जांच कर रहे थे।

डॉक्टर ने बताया हमने इस रेड से पहले एक फर्जी ग्राहक को तैयार किया था उसके बाद रेड पूरी की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया पकड़े गए आरोपी का नाम फिलहाल कथित तौर पर संजय बताया जा रहा है, जो पिछले 7-8 महीनों से यहां रह रहा था। उन्होंने कहा हमें जो जानकारी प्राप्त हुई है पहले भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है।