Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अचानक सड़क का बहुत बड़ा हिस्सा धंस गया ईसाई निकायों के प्रतिनिधिमंडल से मिले केंद्रीय गृह मंत्री आरएसएस प्रमुख के बयान पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया भाजपा सोशल मीडिया हैंडलों पर अब उन्हीं का पुराना दांव संपीड़ित बायोगैस गोवर्धन योजना को 23 हजार करोड़ से ज्यादा विजय की पत्नी संगीता ने वापस लिया तलाक का मामला राज्यसभा के सभापति ने मजबूरी में परोक्ष निर्देश दिये प्रतिरक्षा कोशिका सुक्ष्म बम की तरह फटती है आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा...

सब्जी मंडी के पास भीषण आग से मचा हाहाकार, आसमान में उठा धुएं का गुबार और लोगों में मची भगदड़

खन्ना : खन्ना की सब्जी मंडी के पीछे कूड़े के ढेर में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। आग तेजी से फैली और पास में रखे वेंडरों के क्रेट भी इसकी चपेट में आ गए। जानकारी के मुताबिक, आग में 300 से ज्यादा क्रेट जलकर राख हो गए। इलाका रिहायशी होने की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग की लपटों और धुएं ने आसपास के इलाके को भी प्रभावित किया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान बहुत बड़ा बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कूड़े का ढेर गलत तरीके से बनाया गया है, जिसकी वजह से अक्सर दिक्कतें आती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई और बड़ा हादसा हो सकता है।