Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अचानक सड़क का बहुत बड़ा हिस्सा धंस गया ईसाई निकायों के प्रतिनिधिमंडल से मिले केंद्रीय गृह मंत्री आरएसएस प्रमुख के बयान पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया भाजपा सोशल मीडिया हैंडलों पर अब उन्हीं का पुराना दांव संपीड़ित बायोगैस गोवर्धन योजना को 23 हजार करोड़ से ज्यादा विजय की पत्नी संगीता ने वापस लिया तलाक का मामला राज्यसभा के सभापति ने मजबूरी में परोक्ष निर्देश दिये प्रतिरक्षा कोशिका सुक्ष्म बम की तरह फटती है आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा...

आरएसएस प्रमुख के बयान पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया

देश के युवाओं को आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है

मुंबई में युवाओं से मिंले थे भागवत

वायनाड सांसद ने कहा वे सभी देशभक्त

गृहमंत्री शाह सदन से भागे चल रहे हैं

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः कांग्रेस सांसद और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के जेन जेड और जेन अल्फा को लेकर दिए गए हालिया बयानों पर तीखा हमला बोला है। संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने दो टूक कहा कि देश के युवाओं को मोहन भागवत या आरएसएस से किसी भी तरह के सर्टिफिकेट या अनुमोदन की कोई आवश्यकता नहीं है। यह विवाद मोहन भागवत द्वारा मुंबई के नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में जेन जेड और जेन अल्फा के सदस्यों के साथ किए गए एक संवाद सत्र के बाद शुरू हुआ है। इस आउटरीच कार्यक्रम पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी कड़ा प्रहार किया। गत 20 जुलाई को पेपर लीक मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस ज्यादती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गृह मंत्री संसद में आने से डर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि गृह मंत्री सदन में आकर इस पर बयान क्यों नहीं देते? यदि कुछ गलत हुआ है, तो सरकार को उसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

प्रियंका गांधी के अलावा अन्य विपक्षी नेताओं ने भी इस मामले पर सरकार को घेरा है। प्रियांक खड़गे ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा केवल अपनी शब्दावली बदल रहे हैं, लेकिन उनकी मूल विचारधारा में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वे नफरत को नई पैकेजिंग में पेश कर रहे हैं।

राम गोपाल यादव: समाजवादी पार्टी के सांसद ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब भी सत्तारूढ़ पार्टी राजनीतिक दबाव या चुनौतियों से घिरती है, तो वह मदद के लिए आरएसएस का रुख करती है और मोहन भागवत को स्थिति संभालने के लिए आगे किया जाता है।

दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मोहन भागवत के बयानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जेन जेड के प्रदर्शन देश के खिलाफ नहीं बल्कि अधिकारों और हक के लिए थे। सरकार का विरोध करना देश का विरोध करने से अलग है, और यह सरकार की गलतियों को सुधारने में मदद कर सकता है। बहरहाल, आरएसएस प्रमुख के इस युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर देश की सियासत गरमा गई है और विपक्षी दल लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं।