Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर सेवा का आयोजन, सनातनी विनोद बिंदल ने श्रद्... "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ...

Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा

बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता स्क्रीन टाइम, अनहेल्दी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी की कमी ने लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला है. ऐसे में विशेषज्ञ और स्वास्थ्य संगठन एक बार फिर लोगों को रोज़ाना चलने की आदत अपनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं. पैदल चलना एक ऐसा आसान उपाय माना जाता है, जो बिना किसी स्पेशल इक्विपमेंट या खर्च के हर उम्र के लोगों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

नियमित रूप से चलना न केवल दिल की बीमारियों और मोटापे के खतरे को कम नहीं करता, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है. हालांकि, कुछ लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर एक दिन में कितना चलना चाहिए. अगर आपका भी ये सवाल है तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम जानेंगे कि वजन, उम्र और हेल्थ के मुताबिक, एक व्यक्ति को दिनभर में कितना चलना चाहिए.

एक दिन में कितना चलना चाहिए?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर व्यक्ति को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट मध्यम गति से चलना चाहिए. यानी डेली आपको 20 से 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक करना जरूरी है. वहीं अगर उम्र के हिसाब से बात की जाए तो, 18 से 40 साल की उम्र वाले लोगों को हर दिन 8 से 10, 000 स्टेप्स दिनभर में चलने चाहिए. इससे वजन भी कम होता है और हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है.

उम्र और वजन के हिसाब से कितना चलें?

वहीं, 40 से 60 साल की उम्र वाले लोगों को रोजाना 7,000 से 9,000 स्टेप्स का टारगेट रखना चाहिए. हालांकि, ये इससे कम भी चल सकते हैं. इससे मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है और डायबिटीज कंट्रोल रहता है. साथ ही ब्लड प्रेशर भी स्थिर रहता है.

वजन के हिसाब से भी स्टेप्स काउंट घट या बढ़ सकते हैं. जैसे अगर वजन ज्यादा है तो आपको ज्यादा चलने की जरूरत है. ऐसे में आप 10, 000 से ज्यादा स्टेप्स चलें. इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होगी और फैट लॉस भी तेजी से होगा. अगर आपका वजन न ज्यादा और न कम है तो आप बस फिट रहने के लिए रोजाना 6,000 से 8,000 स्टेप्स दिनभर में चल सकते हैं.

हेल्थ कंडीशन की बात करें को अगर आपको हार्ट, बीपी या फिर डायबिटीज की समस्या है तो 7,000 से 10,000 स्टेप्स चलना चाहिए. इसकी शुरुआत कम स्टेप्स से कर सकते हैं औऱ धीरे-धीरे गिनती को बढ़ाए. लेकिन कंसिस्टेंसी जरूरी है. फायदा तभी मिलेगा. हालांकि, एक दम से 10 हजार स्टेप्स चलना मुश्किल हो सकता है. इसलिए कम से शुरुआत करें और धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं.