Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति पर से प्रतिबंध हटाया अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार न्याय और प्रतिशोध के बीच की धुंधली रेखा रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... प्रोटोन की तुलना में नये भारी कण की खोज Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब...

जालंधर के पॉश इलाके में महिला से सरेराह वारदात! दहशत में लोग, पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

जालंधर में चोरी और लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही है। ऐसा ही मामला बस्ती गुजा से सामने आया। यहां महिला को बाइक सवार बदमाश ने निशाना बनाया और उसके कान से सोने की बाली खींच ली। इस दौरान महिला को चोट भी आई है।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति और बेटी के साथ चेकअप करवाकर पैदल घर जा रही थी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक पर आया युवक अचानक उनके पास पहुंचा और झपट्टा मारकर बाली छीन ली। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया।

घटना के बाद इलाके में लोगों में रोष पाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और लोग अब खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।