Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Amit Shah on Naxalism in Lok Sabha: नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द क्यों? लोकसभा में अमित शाह की हु... 'पीएम मोदी ही खत्म करा सकते हैं युद्ध'; उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर की सीजफायर की अपील बंगाल चुनाव 2026: नए गठबंधन से बदलेगा वोट बैंक का खेल? जानें किसके साथ जाएंगे अल्पसंख्यक? दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत Turkey Entry in Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग में हो सकती है तुर्किये की एंट्री; इजराइल के 'ग्रेट... गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया Census 2027 India Update: जनगणना 2027 की तैयारी अंतिम दौर में; 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, जाति ... पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार का नाम SIR लिस्ट से गायब; कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- अब सीधे सुप्... LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, म...

Amritsar MC House Meeting News: हंगामे की भेंट चढ़ी अमृतसर निगम हाउस की बैठक; विपक्ष ने उठाए भ्रष्टाचार पर सवाल, कार्यवाही स्थगित

अमृतसर: नगर निगम अमृतसर हाउस की बैठक सोमवार को भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। करीब एक साल बाद बुलाई गई यह अहम बैठक महज कुछ मिनटों में ही खत्म हो गई, जिससे पार्षदों में भारी रोष देखने को मिला। बैठक शुरू होते ही कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने मेयर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। पार्षदों का आरोप था कि न तो बजट पर कोई चर्चा की गई और न ही शहर के अहम मुद्दों को उठाया गया। उन्होंने कहा कि यह बैठक केवल औपचारिकता बनकर रह गई, जबकि जनता के जरूरी काम लंबे समय से लंबित पड़े हैं।

इसी बीच सियासत उस समय और गरमा गई जब कांग्रेस नेता विकास सोनी ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में पारदर्शिता की कमी है और खर्च व काम में बड़ा अंतर नजर आ रहा है, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ती है।   विकास सोनी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा संघर्ष किया जाएगा। हंगामे के चलते हाउस बैठक को बीच में ही स्थगित करना पड़ा, जिससे शहर के विकास कार्यों और प्रस्तावों पर फिर अनिश्चितता छा गई है।

बैठक में मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया के साथ कमिश्नर विक्रमजीत सिंह शेरगिल, विधायक और मंत्री मौजूद थे। मेयर ने हंगामा होते देख कहा कि सारे प्रस्ताव पास हो गए हैं और चले गए। इस दौरान रमन रम्मी, कीर्ति अरोड़ा,अमन ऐरी, संदीप रिंका, विकास गिल, दमन उप्पल,नवदीप हुंदल, मोनिका शर्मा आदि मौजूद थे।