Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच... Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा मे... Natural Skin Care Tips: मुंहासे और डलनेस हटाने के लिए घर पर बनाएं कोलेजन जेल, चेहरे पर आएगा निखार West Asia Conflict: बढ़ते तनाव के बीच एक्शन में मोदी सरकार, राजनाथ सिंह ने बुलाई IGoM की पहली अहम बै... कौशाम्बी में 24 घंटे में डबल मर्डर से मची सनसनी: बेटों ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, पूर्व प्रधान की...

Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा में जलाएं दीया

Vastu Solutions for Property: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो, जहां सुकून, सुरक्षा और स्थिरता मिल सके. लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बावजूद मकान या फ्लैट खरीदने में बार-बार रुकावटें आने लगती हैं. कहीं फाइनेंस अटक जाता है, तो कहीं डील फाइनल होते-होते टूट जाती है. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसके पीछे ग्रह दोष और दिशा दोष भी एक बड़ा कारण हो सकता है. ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर इन बाधाओं को दूर किया जा सकता है.

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है. अगर आप नया मकान या फ्लैट खरीदना चाहते हैं, तो उत्तर-पश्चिम (North-West) दिशा, जिसे वायव्य कोण भी कहा जाता है, बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

क्या करें: रोज शाम के समय अपने घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में एक मिट्टी का दीपक जलाएं. क्योंकि यह दिशा वायु देव की मानी जाती है, जो गति और बदलाव के प्रतीक हैं. यहां दीपक जलाने से आपके जीवन में अटके हुए कार्यों में गति आती है और संपत्ति से जुड़ी बाधाएं खत्म होने लगती हैं.

ये उपाय भी दिलाएंगे लाभ!

हनुमान जी की पूजा करें

हर मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और बजरंग बाण या हनुमान चालीसा का पाठ करें.

घर में रखें पीले फूल

घर के उत्तर-पूर्व (ईशान) को साफ रखें और वहां पीले फूल रखें. इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

नमक का उपाय

घर के कोनों में छोटे कटोरे में सेंधा नमक रखें और हर हफ्ते बदल दें. इससे नकारात्मकता खत्म होती है.

मुख्य द्वार रखें साफ-सुथरा

घर का मुख्य प्रवेश द्वार हमेशा साफ और रोशनी से भरा होना चाहिए. यही ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है.