Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की... India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ... Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बन... Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों ग... Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हा... Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देन... दाहोद से हुंकार: 'सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार', सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा... बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये... PM Modi on West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पीएम मोदी बोले- 'टीम इ... Bhopal Crime News: भोपाल में 6 साल की मासूम पर तलवार से हमला, नानी के घर जाते समय हुआ हादसा

Sirsa News: ईरान-इज़रायल युद्ध की अफवाह से सिरसा में हड़कंप, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़

सिरसा:  ईरान – इजरायल युद्ध के बीच एलपीजी गैस के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों में चिंता देखने को मिल रही है लोगों ने डीजल पेट्रोल का स्टॉक खत्म होने की अफवाह के चलते सिरसा के पंपों पर लंबी-लंबी लाइन लगाकर अपनी गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाते नजर आए । हालांकि सरकार की तरफ से और पंप मालिकों की तरफ से इसे अनावश्यक बताया गया है और कहां जा रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके बावजूद भी लोग पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लगाकर तेल भरवाना जारी रखे हुए हैं ।

 पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए अमित और जसवीर ने कहा कि लोग बिना वजह अफवाहों के चलते पेट्रोल पंप पर तेल और डीजल भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं जिसकी अभी कोई जरूरत नजर नहीं आ रही है। उन लोगों का कहना है कि बिना वजह अफवाह के चलते अगर सभी लोग इस तरह पेट्रोल पंप पर पहुंच जाएंगे तो हालात बिगड़ सकते हैं । उनका कहना है कि लोगों को संयम रखकर जितनी जरूरत है उतने तेल भरवाना चाहिए ताकि स्थिति सामान्य और सुचारू रूप से चल सके।

वहीं पेट्रोल पंप मालिक अश्विनी बांसल का कहना है कि पेट्रोल पंप पर पूरा स्टॉक है और पेट्रोल डीजल की किसी तरह की कोई कीमत नहीं है।  लोग अफवाहों के चलते इस तरह से पैनिक हो रहे हैं । बंसल ने कहा कि किसी तरह के अभी पैनिक होने की कोई जरूरत नहीं है उनके पास पूरा स्टॉक है। वहीं अश्विनी बांसल ने बताया कि जो लोग अपना वाहन लेकर आ रहे हैं उन्हें ही डीजल पेट्रोल दिया जा रहा है बाकी स्टॉक के रूप में किसी भी एक्स्ट्रा कैन या ड्रम में किसी तरह का कोई तेल नहीं दिया जा रहा है ।