Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र का क्या है महत्व? जानिए भगवान कृष्ण-द्रौपदी और राजा बलि की पौराणिक कथाएं नींद की कमी से बेजान हो सकती है त्वचा: जानिए अच्छी नींद कैसे बढ़ाती है स्किन का ग्लो और कोलेजन लखनऊ बैंक अफसर मर्डर केस: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने CCTV शेयर कर उठाए तीखे सवाल, 3 अवैध हथियारों की ... पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय PE बाजार में बदलाव: 'R-फैक्टर' बना निवेशकों की पहली पसंद लखीसराय अशोकधाम भगदड़: जांच रिपोर्ट में अफसरों को क्लीन चिट, बिजली के पोल और बैरिकेडिंग पर फोड़ा ठीक... ईंधन बचत का दिया संदेश, एक ही बस से शिविर के लिए निकला प्रशासन जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द

किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की मोदी ने

अपने पश्चिम बंगाल के पहले दिन कई कार्यक्रमों में भागीदारी

  • अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस में भाग लेंगे वह

  • देश के 9.44 करोड़ किसानों को पैसा गया

  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से देश के कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की, जिसके तहत देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में कुल 18,880 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई।

यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह नरेंद्र मोदी का पहला कार्यक्रम है। इस दौरान वह कोलकाता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरुआत रही।

केंद्र सरकार इसे दुनिया की सबसे बड़ी फसल बीमा योजना मानती है। इस योजना के लागू होने से अब पश्चिम बंगाल के किसान भी प्राकृतिक आपदाओं या फसल खराब होने की स्थिति में सुरक्षा कवच प्राप्त कर सकेंगे, जो उन्हें आर्थिक जोखिम से बचाने में मददगार साबित होगा।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये रेल, सड़क, कृषि और मत्स्य पालन से जुड़ी परियोजनाएं बंगाल के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करेंगी। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि ये प्रयास राज्य की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे।

बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के क्रम में, मोदी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के तहत 49 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में 315 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कों का निर्माण शामिल है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

इसके अतिरिक्त, रेलवे क्षेत्र में भी बड़े निवेश की घोषणा की गई। तारकेश्वर से लगभग 590 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इन प्रमुख परियोजनाओं में हावड़ा जिले में सांकराइल-सांतरागाछी लिंक लाइन का राष्ट्र को समर्पण, हावड़ा में 300 बिस्तरों वाले नए मंडल रेलवे अस्पताल की आधारशिला रखना और पूर्व मेदिनीपुर जिले में हौर तथा राधामोहनपुर के बीच एक रोड ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है। ये परियोजनाएं परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाकर स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।