Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Deoria Teacher Suicide Case: 25 हजार का इनामी लिपिक संजीव सिंह ने किया सरेंडर; शिक्षक को आत्महत्या क... International Yoga Day 2026: जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी... Damoh Road Accident: भागकर शादी करने की हड़बड़ी में मातम; कार हादसे में प्रेमी समेत 3 की मौत, प्रेमिका... Ujjain Power Department Negligence: उज्जैन में बिजली खंभे में करंट उतरने से 8 बकरों की मौत; विभाग की... Petrol-Diesel Price Reduction: क्या जल्द कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने... NEET-UG Re-Exam Today: नीट री-एग्जाम को लेकर आज कड़ी सुरक्षा; 22 लाख छात्र और 1.38 लाख CCTV की निगरान... Weather Update: दिल्ली-यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट; मानसून की बढ़ती रफ्तार, जानें आपके शहर का ... लाल सलाद पत्ता को हरा बनाया गया दक्षिण कोरिया में अभूतपूर्व साइबर हमला तालिबान के नये फरमान की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना

Hansi Road Accident: हांसी में मौत को मात! बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, 35 यात्रियों की बची जान

हांसी: हांसी में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। गीता चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारियों से भरी प्राइवेट बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार यह घटना शाम करीब 5:15 बजे की है। हांसी से हिसार जा रही एक प्राइवेट बस गीता चौक से आगे ‘द रिजनट मैरिज पैलेस’ के पास यात्रियों को उतारने के लिए सड़क किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर बस की बॉडी को चीरते हुए अंदर तक जा घुसा। बस कई मीटर तक आगे घिसटती चली गई।

बस चालक ने बताया कि वह यात्रियों को उतारने के लिए बस को साइड में लगाए हुए था, तभी पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से तुरंत हिसार के अस्पताल भेजा गया। फिलहाल घायल चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।