Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026: जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम; राष्ट्रपति द्रौपदी... Damoh Road Accident: भागकर शादी करने की हड़बड़ी में मातम; कार हादसे में प्रेमी समेत 3 की मौत, प्रेमिका... Ujjain Power Department Negligence: उज्जैन में बिजली खंभे में करंट उतरने से 8 बकरों की मौत; विभाग की... Petrol-Diesel Price Reduction: क्या जल्द कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने... NEET-UG Re-Exam Today: नीट री-एग्जाम को लेकर आज कड़ी सुरक्षा; 22 लाख छात्र और 1.38 लाख CCTV की निगरान... Weather Update: दिल्ली-यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट; मानसून की बढ़ती रफ्तार, जानें आपके शहर का ... लाल सलाद पत्ता को हरा बनाया गया दक्षिण कोरिया में अभूतपूर्व साइबर हमला तालिबान के नये फरमान की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना लेबनान पर भीषण इजरायल हमले के बाद अब कूटनीति सफल

Gohana News: गोहाना से मासूम का अपहरण, बच्ची को लेकर बिहार भागने की फिराक में था आरोपी गिरफ्तार

गोहाना : गोहाना शहर में 3 साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। मामले में गोहाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गढ़ी सिसाये क्षेत्र की है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी की 3 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपी का अपने साढ़ू (रिश्तेदार) से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

किराए के मकान में रह रहा था आरोपी

गोहाना के ACP राहुल देव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बच्ची का अपहरण कल शाम को हुआ था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी को दिल्ली के मयूर बिहार से बच्ची सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शशि फुलरिया, निवासी जिला मुजफ्फरनगर (बिहार) के रूप में हुई है, जो गोहाना में मजदूरी का काम करता था और किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची को लेकर बिहार भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है और उसका मेडिकल करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने बच्ची का अपहरण किस मकसद से किया था।