Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Farmers News: हरियाणा सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, सब्सिडी और मुआवजे को लेकर हुआ बड़ा ऐला... Violence News: मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले हथियार, 2 महिलाओं समेत 7 घायल; पुलिस ने शु... Uchana Bus Accident: उचाना में पलटी हरियाणा रोडवेज बस, 50 से ज्यादा यात्री थे सवार; हादसे के बाद मची... नशा माफिया पर प्रहार! NCB और BSF का ज्वाइंट ऑपरेशन, भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ एक तस्कर ग... Amit Shah vs AAP: बदलाव रैली से पहले अमित शाह का बड़ा हमला, मान सरकार को बताया 'रिमोट कंट्रोल' वाली ... मोगा रैली में 'ग्लैमर' का तड़का! BJP के मंच पर पहुंचे सिंगर मनकीरत औलख; अमित शाह की मौजूदगी में हुआ ... LPG संकट के बीच एक और 'आफत'! अब KYC के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर? गैस एजेंसियों पर उमड़ी भारी भीड़, ज... Tarun Chugh in Moga: मोगा की धरती से फिर शुरू होगी बदलाव की क्रांति—तरुण चुघ; 20 साल बाद पंजाब की रा... Tarun Chugh vs AAP: मान सरकार पर बरसे तरुण चुघ, रैली में आने वाली बसों को रोकने का लगाया आरोप; पुलिस... "पंजाब में अब भाजपा का ही CM बनेगा!"—श्वेत मलिक का मोगा में बड़ा ऐलान; भगवंत मान सरकार की विदाई का क...

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से जानकारी पेश की गई कि यूनियन कार्बाइड परिसर में भोपाल गैस मेमोरियल बनाया जाएगा। इसके लिए अपर मुख्य सचिव भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजित की गई थी।

बैठक में सफाई, टाक्सिक वेस्ट को हटाने व आस-पास की खराब मिट्टी और ग्राउंड वाटर के सुधार, खराब प्लांट स्ट्रक्चर के डिटाक्सिफिकेशन और डीकंटैमिनेशन पर चर्चा की गई। सेंट्रल पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन रूल्स-2025 के तहत तैयार इस कार्य के लिए शार्ट-टेंडर जारी करने का निर्णय लिया गया है। कोर्ट ने इस जानकारी को रिकॉर्ड पर ले लिया। इसके साथ ही राज्य शासन को कार्य योजना की रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश जारी कर दिए।

बता दें कि भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से दो व तीन दिसंबर 1984 की रात में जहरीली गैस का रिसाव होने से बड़ी त्रासदी हुई थी। मिथाइल आइसोसाइनेट नामक जहरीली गैस के रिसाव से बड़ी संख्या में हुई मौतों के कारण हुई इसे दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक आपदा माना गया। इसका असर आज भी कैंसर, सांस और दिव्यांगता जैसी बीमारियों के रूप में जारी है।