Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य पूर्व के सोलह अमेरिकी ठिकानें ध्वस्त Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... चुनावी सेज और धड़कते दिल रात बाकी, बात बाकी... सूखे की वजह से माया सभ्यता खत्म नहीं हुई CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा Balrampur News: बलरामपुर में लापता महिला का शव कुएं में मिला; इलाके में सनसनी, हर एंगल से जांच में ज... Ambikapur News: अंबिकापुर में अतिक्रमण हटाने का भारी विरोध; उड़नदस्ता टीम के साथ बदसलूकी, फिर शुरू ह... Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में बड़ा आईईडी ब्लास्ट; डीआरजी (DRG) के 3 जवान शहीद, एक गंभीर र... Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों ...

बिजनौर में RSS नेता के घर बदमाशों का तांडव! परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट और तोड़फोड़; पुलिस ने 2 को दबोचा, इलाके में भारी तनाव

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के धामपुर में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक विपिन चौहान के घर पर हमला होने का मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि आज तड़के सुबह साढे़ तीन बजे संघ के जिला कार्यवाह विपिन चौहान के घर कुछ लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की और हंगामा किया. इसके बाद आरएसएस से जुड़े पदाधिकारी अमित शर्मा के घर में भी घुस कर लूटपाट की. अमित शर्मा ने बताया कि उनके घर से लाखों की नकदी और जेवर लूट कर ले गए.

आरोप है कि हमलावर मुस्लिम समाज के कुछ लोग थे, जिन्होंने घर में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में भारी रोष देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई.

पुलिस पर भी किया हमला

आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस पर भी हमले का आरोप लगाया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात को काबू में करने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रण में लिया. इस मामले पर धामपुर के एमएलए अशोक कुमार राणा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ योगी-मोदी स्टाइल में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

दो हिरासत में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी शोएब और सत्तार को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति को रोका जा सके.