Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonipat Firing Case: देवीलाल कॉलोनी में गोलियों की गूंज; वर्चस्व की लड़ाई में युवकों ने की ताबड़तोड़... Indore Voter ID Update: इंदौर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या सुधार का आखिरी मौका; जानें क्या है ... MP PWD Transfer News: मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग में बड़े तबादले, प्रभारी मुख्य अभियंताओं को मिली ... MP UCC Meeting: UCC समीक्षा बैठक में सीएम मोहन यादव का सख्त अंदाज; दतिया कलेक्टर-एसपी को लगाई फटकार Katni Bus Accident: कटनी में भीषण सड़क हादसा; हाइवा से टकराकर पलटी बस, 5 लोगों की मौत और कई घायल Satna Nagod Firing Case: राजघराने के गोलीकांड में नया मोड़; पुलिस चौकी में आरोपी महिला को मिला VIP ट्... Instagram Fake Profile Case: इंस्टाग्राम पर रईस दिखने वाला निकला पुताई करने वाला मजदूर; कॉलेज छात्रा... Garra Bridge Controversy: बालाघाट में बना 'क्रिकेट बैट' जैसा रेलवे ओवरब्रिज; गायब हुआ फुटपाथ, मचा हड़... MP Police Suicide Case: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों में बढ़ रहा तनाव; 12 दिनों में 5 जवानों ने की आ... MP Police Suicide Case: मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों में बढ़ रहा तनाव; 12 दिनों में 5 जवानों ने की आ...

Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा बवाल; सत्ता और विपक्ष में तीखी झड़प

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंदिरों के जीर्णोद्धार और धर्मशाला के निर्माण के लिए स्वीकृति पर भाटापारा विधायक इंद्र साव के प्रश्न पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जवाब दे रहे थे. मंत्री ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सनातन की सरकार मंदिरों औऱ धर्मस्थानों के प्रति विशेष रूप से उनकी सरकार चिंतित है.

भाटापारा विधायक इंद्र साव का आरोप

जिसके बाद भाटापारा विधायक इंद्र साव ने कहा “इस कार्यकाल में सिर्फ एक काम की स्वीकृति मिली और वो भी अपूर्ण है. आप लोग मंदिर के नाम पर भले ही चुनाव जीत जाते हैं बड़ी बड़ी बातें करते हैं लेकिन काम कहीं नहीं दिखता. ढाई साल के कार्यकाल में कोई काम देखने को नहीं मिल रहा है.”

विधायक के आरोपों पर सदन में जय श्री राम के नारे

इंद्र साव के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिए. सत्ता पक्ष के विधायकों ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए. भाजपा विधायकों ने कांग्रेस पर धर्म की आड़ में पैसे कमाने का आरोप लगाया. भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि धर्म का अपमान करने वाले धर्म की बात करते है. इस दौरान धर्म के नाम पर पैसे कमाने के भी आरोप विधायकों ने लगाए.