Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 24 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में दोषी कर्मचारी की अपील खारिज, सजा ... सरगुजा के मैनपाट में दर्दनाक हादसा: उफनती घुनघुट्टा नदी में बहा केरल का छात्र; स्थानीय युवक ने बचाई ... सरगुजा में कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी: 1 घंटे तक मची अफरा-तफरी, पगोरिया जंगल में वन विभाग की निग... एक कप चाय ने बचाई 5 दोस्तों की जान: नेपाल की प्रलयंकारी बाढ़ से सुरक्षित लौटे रायपुर के नागरिक बिजली निजीकरण और बिलासपुर हिंसा पर सियासी घमासान: CM साय ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह: 666 खिलाड़ियों को ₹1.74 करोड़ के पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने क... नारायणपुर और सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: जमीन में दबा मिला हथियारों व बारूद का जखीरा 'नक्सल पीड़ित ग्रामीण भी शहीद से कम नहीं': सुकमा पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं महाराज ने जाना परिवारों का द... 'नशामुक्त युवा, विकसित भारत' बनेगा जनआंदोलन; PM मोदी के 'मन की बात' पर बोले CM विष्णु देव साय ओरछा में MP BJP प्रदेश कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक: निकाय चुनाव, विकसित भारत 2047 और Gen-Z पर महामंथ...

पायरेसी माफिया पर बड़ी स्ट्राइक! Telegram को सरकार का सख्त अल्टीमेटम— “हटाएं अवैध कंटेंट, वरना खैर नहीं”; बंद होंगे हजारों मूवी चैनल

पायरेसी को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत नोटिस जारी किया है. मंत्रालय ने टेलीग्राम को अपने प्लेटफॉर्म से पायरेटेड यानी अवैध तरीके से शेयर किए जा रहे कंटेंट को हटाने का निर्देश दिया है.

सरकार की यह कार्रवाई कई OTT प्लेटफॉर्म्स से मिली शिकायतों के बाद की गई है. शिकायत करने वालों में JioCinema, Amazon Prime Video समेत अन्य डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं. इन कंपनियों ने आरोप लगाया है कि टेलीग्राम पर बड़े पैमाने पर उनकी फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी शेयर की जा रही है.

जांच में सामने आए हजारों चैनल

मामले की जांच के दौरान सरकार ने पाया कि टेलीग्राम पर बड़ी संख्या में ऐसे चैनल सक्रिय हैं जो फिल्मों और OTT कंटेंट की पायरेटेड कॉपी उपलब्ध करा रहे हैं. जांच के आधार पर कुल 3,142 टेलीग्राम चैनलों की पहचान की गई है जो अवैध तरीके से कॉपीराइटेड कंटेंट साझा कर रहे थे.

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को निर्देश दिया है कि वह इन चैनलों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे और प्लेटफॉर्म से पायरेटेड कंटेंट हटाए. मंत्रालय ने साफ किया है कि कॉपीराइट कानून का उल्लंघन करने वाले प्लेटफॉर्म और चैनलों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

OTT कंपनियों को हो रहा नुकसान

OTT कंपनियों का कहना है कि पायरेसी के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. कई बार नई फिल्म या वेब सीरीज रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर उसकी पायरेटेड कॉपी टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हो जाती है. इससे सब्सक्रिप्शन आधारित प्लेटफॉर्म्स के कारोबार पर असर पड़ता है. विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से बढ़ती पायरेसी मनोरंजन उद्योग के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है.

सरकार की सख्ती जारी

सरकार पहले भी ऑनलाइन पायरेसी पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठा चुकी है. मंत्रालय का कहना है कि कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन करने वाले प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार की इस कार्रवाई को मनोरंजन उद्योग के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इससे फिल्मों और वेब सीरीज की अवैध शेयरिंग पर लगाम लगने की उम्मीद है