Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी की नई पहल

पंजाब में बिजली दरों में भारी कटौती

राष्ट्रीय खबर

चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर, राज्य सरकार ने आम जनता को एक बड़ी सौगात दी है। पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में 50 पैसे से लेकर 1.50 रुपये प्रति यूनिट तक की कटौती की घोषणा की है। राज्य में कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में इस कदम को मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। इस फैसले से राज्य के उपभोक्ताओं को कुल 7,851.91 करोड़ रुपये की भारी राहत मिलेगी।

आंकड़ों के अनुसार, बिजली आपूर्ति की औसत लागत 7.15 रुपये प्रति किलोवाट आवर से घटकर अब 6.15 रुपये प्रति केडब्ल्यूएच रह गई है। बिजली की कीमतों में इस कमी का लाभ न केवल जनता को मिलेगा, बल्कि राज्य सरकार पर भी बिजली सब्सिडी का वित्तीय बोझ कम होगा। आयोद द्वारा जारी यह नया टैरिफ ऑर्डर 1 अप्रैल से पूरे राज्य में प्रभावी होगा।

बिजली दरों में कटौती का लाभ समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखकर दिया गया है। घरेलू श्रेणी के लिए बिजली की दरों में 55 पैसे से 1.55 रुपये प्रति यूनिट की कमी की गई है।  कमर्शियल श्रेणी के उपभोक्ताओं को 50 पैसे से 79 पैसे प्रति यूनिट तक की राहत दी गई है। उद्योगों के लिए यह राहत 12 पैसे से 75 पैसे प्रति यूनिट के बीच तय की गई है, जिससे राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बल मिलने की उम्मीद है।

इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य प्रावधानों पर जोर पर्यावरण संरक्षण और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए, पंजाब ने ईवी चार्जिंग की दर घटाकर 5 रुपये प्रति केवीएएच कर दी है, जो वर्तमान में पूरे देश में सबसे कम है। आयोग के अध्यक्ष विश्वजीत खन्ना ने जानकारी दी कि क्रॉस-सब्सिडी को राष्ट्रीय टैरिफ नीति के प्रावधानों के अनुरूप औसतन 20 प्रतिशत की सीमा के भीतर रखा गया है। यह संतुलित दृष्टिकोण राज्य की अर्थव्यवस्था और उपभोक्ता हितों के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश है।