Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Crime News: इंदौर के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नोएडा का पूर्व... Chitrakoot Crime News: चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खुद को वन कर्मी बताकर बदमाश... Amroha Reel Star Marriage: तीन रीलबाज बहनों की एक कैमरामैन से शादी पर नया खुलासा, वीडियो जारी कर दी ... Mumbai Missing Child Case: तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सू... IMD Weather Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन इलाकों में झमा... Meerut Snake Bite Murder Case: स्कूल संचालक की सांप से कटवाकर हत्या, पत्नी और ड्राइवर के अवैध संबंधो... Bihar Crime Update: नेवालाल चौक के पास बदमाशों ने कार पर की अंधाधुंध गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल हुए... Shahjahanpur Double Murder Case: प्रेम प्रसंग में हुए दोहरे हत्याकांड पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 दोषिय... Trending News Indore: 'टिंकू जिया' गाने पर डीजे और सिर पर छाता... सोशल मीडिया पर छाया इस मिनिमल बारा... Bhopal Crime News: भोपाल में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, SAF के दो कांस्टेबल गिरफ्तार; बर्थडे पार...

तैयारी करने वालों की मौज! सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों के लिए सरकार का बड़ा एलान, अब परीक्षा केंद्रों और आवेदन शुल्क में मिलेगी ये राहत

हरियाणा में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) अब भर्ती परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करेगा। इसके तहत सभी 23 जिलों और 90 विधानसभा हलकों में आदर्श परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा देने के लिए दूर-दराज के शहरों या सेक्टरों में यात्रा करने की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी।ऑ

एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा। इस पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी अपनी यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए फ्री बस सुविधा दी जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं, आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि अभ्यर्थियों को यह सुविधा उनके एडमिट कार्ड पर भी उपलब्ध हो।

इसका मतलब यह हुआ कि परीक्षा में शामिल होने वाले किसी भी उम्मीदवार को केंद्र तक जाने में किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। हिम्मत सिंह ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में जल्द ही बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रियाएं शुरू होने वाली हैं। यह मुफ्त सफर सुविधा न केवल एचएसएससी की परीक्षाओं के लिए, बल्कि अन्य माध्यमों से आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लिए भी लागू होगी। इससे उम्मीदवारों के समय और यात्रा लागत दोनों की बचत होगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का कहना है कि 90 विधानसभा हलकों में चिन्हित किए जाने वाले स्थाई परीक्षा केंद्र आदर्श होंगे। इनमें पर्याप्त सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और सुव्यवस्थित परीक्षा देने की सुविधाएं होंगी।

इस योजना के लागू होने से युवाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इस पहल का सीधा फायदा यह होगा कि परीक्षार्थियों को शहर से शहर यात्रा करने में होने वाली दिक्कतें और खर्च कम होंगे। साथ ही, आयोग के प्रयास से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की सुविधा और समय की बचत सुनिश्चित होगी। हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग ने सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है और उम्मीदवारों को जल्द ही पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी।