Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ईरान संघर्ष का असली कारण क्या है Raisina Dialogue 2026 New Delhi: दिल्ली में आज से 'रायसीना डायलॉग' का आगाज, जुटेंगे 110 देशों के दिग... Maharashtra New Law on Conversion: शिंदे सरकार का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में लागू होगा धर्मांतरण विर... दुनिया पर मंडराया संकट, पर भारत है बेफिक्र! अमेरिका-ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा एलान- 50 दिनों तक न... Iran Israel War India Response: ईरान-इजराइल युद्ध पर सरकार के स्टैंड को लेकर कांग्रेस हमलावर, पूछा- ... अजब-गजब होली: साड़ी, बिंदी और भारी गहने... होली पर क्यों 'स्त्री' का रूप धरते हैं लड़के? जानें इसके ... Manish Sisodia on US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध पर केंद्र की चुप्पी पर भड़के मनीष सिसोदिया, पूछा- ... संसद में बड़ा संवैधानिक संकट! ओम बिरला को पद से हटाने के नोटिस पर चर्चा आज, पीठासीन अधिकारी नहीं रहें... रुद्रपुर में तनाव! नमाजी से मारपीट के बाद अटरिया मंदिर प्रबंधक का एक और वीडियो वायरल, क्या और गहराएग... शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा... बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया जमक...

Latehar Crime News: लातेहार में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत मटलौंग गांव के पास आज एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मटलौंग निवासी रंजन सिंह उर्फ कारू सिंह के रूप में हुई है। शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम द्दष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा 
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात दास के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मृतक के पिता ने इसे हत्या बताते हुए आरोप लगाया है कि रंजन करीब 15 दिन पहले रांची गया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने मटलौंग नर्सरी के पास सड़क किनारे शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

खून से सना पत्थर और एक हेलमेट भी बरामद
घटनास्थल से खून से सना एक पत्थर और एक हेलमेट भी बरामद किया गया है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। होली के दिन हुई इस वारदात से गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क के किनारे शव मिला, वह आमतौर पर व्यस्त रहती है। आशंका जताई जा रही है कि घटना को देर रात अंजाम दिया गया होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।