Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मणिपुर के उखरुल में फिर से हुआ संदिग्ध उग्रवादी हमला पोल्ट्री फार्म में वायरस मिलने के बाद सात हजार मुर्गियां मारी गयी होर्मुज जलडमरूमध्य को नाकेबंदी तक बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर भी गोलीबारी हुई आयरिश कार्टेल का प्रमुख दुबई में गिरफ्तार मेक्सिको, स्पेन और ब्राजील क्यूबा के साथ Dhanbad Crime News: प्रिंस खान का करीबी गुर्गा 'मेजर' सैफी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार, दुबई भागने ... लेबनान में तैनात फ्रांसीसी शांतिरक्षक की मौत की पुष्टि Jharkhand News: भीषण गर्मी से बच्चों का हाल बेहाल, पेरेंट्स एसोसिएशन ने सरकार से की स्कूल टाइमिंग बद... यूक्रेन की राजधानी में अज्ञात व्यक्ति का हथियारबंद हमला

School Bus Attack: छात्राओं से भरी निजी स्कूल बस पर हमला, दबंगों ने तोड़े शीशे; इलाके में भारी तनाव

सिरसा: शाह सतनाम गर्ल्स कॉलेज डेरा सच्चा सौदा की बस पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे हमलावरों ने बस के शीशे तोड़ दिए व ड्राइवर के साथ गाली-गलौज की। घटना तब हुई जब स्कूल बस सिरसा से रूपाणा खुर्द जा रही थी। बस में लगभग 40 छात्राएं सवार थीं। इस घटना से छात्राएं सहम गईं। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाया।

ड्राइवर अनिल कुमार ने बताया कि दड़बा कलां गांव के पास से जब बस गुजर रही थी तभी तीन बाइक सवार युवक साइड के लिए झगड़ने लगे। जैसे ही बस रूपाणा खुर्द पहुंची तो बाइक सवारों ने बस को रुकवा लिया। इसके बाद बस पर हमला कर दिया। बस में सवार छात्राएं डर गईं। इस दौरान चालक ने हिम्मत दिखाते हुए बस को रूपाणा खुर्द के सरपंच सुभाष बैनीवाल के घर लेकर पहुंच गया और डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही नाथूसरी-चोपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, सूचना मिलने पर नाथूसरी-चोपटा के चेयरमैन सूरजभान बुमरा, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विनोद बांगड्या, सरपंच सुभाष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और छात्राओं को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद की।