Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ऑस्ट्रेलिया में विनाशकारी बाढ़ का अलर्ट आल्प्स में हिमस्खलन से पांच पर्यटकों की मौत स्पेन में अफीम की बड़ी खेप बरामद खार्किव पर घातक मिसाइल हमले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट बनाम डोनाल्ड ट्रंप से माहौल गर्म श्रीलंका से भारत के लिए सबक Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो...

PM Modi Speech: ‘फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों’, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर पीएम मोदी का करारा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ मेट्रो के उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं. भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन हुआ. 80 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए 20 देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत आए तो लोग हिंदुस्तान के कोने-कोने से दिल्ली में जुटे.

दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश गर्व से बढ़ रहा है लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने क्या किया कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया.

‘वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया हो गयी है कांग्रेस’

पीएम मोदी ने कहा कि समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस वालों को पूछता हूं आप पहले से नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने जो किया वह दिखता है कि सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से कितनी दिवालिया हो गयी है.

उन्होंने कहा कि हम वह लोग हैं जो गांव में किसी क्या शादी ब्याह होता है तो पूरा गांव उसे सफल बनाने में जी जान से जुट जाता है. ताकि मेहमान गांव की अच्छी छवि लेकर जाए कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी हुई है.

एआई समिट बीजेपी का कार्यक्रम नहीं था

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है यह लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं मेरी मां को गाली देने से कोई परहेज नहीं है. उन्हें भाजपा से विरोध है कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि एआई समिट भाजपा का कार्यक्रम नहीं था और ना ही वहां बीजेपी का कोई नेता मौजूद था. उन्होंने कहा कि ये देश का कार्यक्रम था देश के सम्मान का कार्यक्रम था.

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की थू-थू हो रही है. यह मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है. पार्लियामेंट में अपने साथियों को बोलते का भी मौका नहीं देते पार्लियामेंट को चलने नहीं देते, कांग्रेस के नंगेपन को देखने के बाद उनके सभी साथियों के किनारापन कर लिया है.