Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Greater Noida News: जीएल बजाज कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षाकर्मी ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान... Noida Cyber Crime: एयर टिकट के नाम पर करोड़ों की ठगी; नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 13 गिरफ्त... Dehradun News: बैरागीवाला गांव में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव; गुस्साए लोगों का हंगामा, पुलिस बल... Drone Post Delivery in Himachal: हिमाचल में ड्रोन से पहुंचेगी डाक; मंडी-रेहरधार मार्ग पर सफल ट्रायल,... Greater Noida News: जिम में वर्कआउट के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत; हार्ट अटैक की आशंका से मचा हड़कंप Maharashtra Politics: शरद पवार को रामदास आठवले का बड़ा ऑफर; कांग्रेस के बजाय NDA में आने की दी सलाह Govindpuri Fire Case: दिल्ली अग्निकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि खौफनाक साजिश; 3 की मौत के मामले में 4 ग... TMC Internal Conflict: सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा को भेजा कानू... Noida Road Accident: नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी; 14 यात्री घायल Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर सताएगी भीषण गर्मी; 6 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं

Chandra Grahan 2026: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें ‘ग्रस्तोदय’ का मतलब और सूतक काल

Chandra Grahan 2026 Time: ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. धर्म शास्त्रों में चंद्र ग्रहण का संबंध केतु से जोड़ा गया है. वहीं खगोल विज्ञान के अनुसार, यह पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति का परिणाम माना जाता है. चांद को ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि के दिन ही लगता है. इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को ग्रहण लगने जा रहा है.

फाल्गुल पूर्णिमा के दिन हर साल होलिका दहन किया जाता है. फिर इसके अगले ही रोज रंगों के साथ होली खेली जाती है. इस साल लगने वाला है ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल भी मान्य होगा. ये चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदय रूप में नजर आएगा. आइए जानते हैं कि इसका मतलब क्या है?

3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण

इस साल 03 मार्च को फाल्गुन मास की पूर्णिमा है. इसी दिन होलिका दहन है. इस दिन चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर में 03 बजकर 20 मिनट पर होगी. ये चंद्र ग्रहण शाम को 06 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. ये साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण रहने वाला है. इसकी अवधि 03 घंटा 27 मिनट होगी. जब ये चंद्र ग्रहण लगेगा उस समय चंद्रमा सिंह राशि में होंगे. ये चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा.

ग्रस्तोदय रुप में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

भारत में यह चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदय रुप में दिखाई देगा. इसका मतलब है ये है कि जब भारत में चंद्रमा उदित होंगे तब तक चंद्रमा को ग्रहण लग चुका होगा. इसलिए इसका ग्रस्तोदय रुप में भारत में नजर आएगा. भारत में इस चंद्रग्रहण का प्रारंभ, मध्य यानी खग्रास नहीं नजर आएगा. भारत में चंद्रोदय से ही ग्रहण की शुरुआत मानी जाती है.

भारत में 25 मिनट दिखेगा ग्रहण

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में चंद्रोदय शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा. वहीं चंद्र ग्रहण की समाप्ति 6 बजकर 47 मिनट पर होगी. हालांकि, चंद्रोदय का समय भारत के अलग स्थानों पर भिन्न हो सकता है. भारत में ये चंद्र ग्रहण की कुल 25 मिनट तक ही नजर आएगा.