Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आई दरारें; देखें तस्वीरें

उज्जैन: सिंहस्थ महापर्व वर्ष 2028 से पूर्व उज्जैन को चारों दिशाओं से नेशनल हाइवे, एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है. लेकिन इस बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. उज्जैन को गरोठ से जोड़ने वाले लगभग 135 किलोमीटर का सड़क मार्ग निर्माणधीन है. लेकिन अभी से ही यह क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है. शहर के देवास बायपास में गरोठ हाईवे की 40 फुट ऊंची दीवार अचानक से धंस गई. वहीं, कई जगह ब्लॉक पर क्रैक देखे गए हैं.

2600 करोड़ की लागत से बन रही है सड़क

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल जाजोरिया ने ईटीवी भारत से चर्चा में कहा, “उज्जैन गरोठ में रेलवे का ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है. चंदेसरा के यहां उसमें शिकायत मिली थी कि ब्लॉक फेल हो रहे हैं. चूंकि कार्य निर्माणाधीन है, उसे दोबारा से रिपेयर कर रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “2600 करोड़ की लागत से उज्जैन गरोठ के बीच ग्रीनफील्ड हाईवे बनाकर तैयार हो रहा है. लापरवाही बरतने पर हम नियम अनुसार कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं. कुछ जगह ट्रैफिक शुरू कर दिया गया है. वहीं, आगामी 2 माह में बाकी बचा 5 किलोमीटर, जो कि रेलवे ओवरब्रिज के कारणों से निर्माणाधीन है, उसे भी बना कर तैयार कर दिया जाएगा.”

हाईवे पर होंगे कुल 6 टोल

एनएचआई प्रोजेक्ट के डायरेक्टर राहुल जाजोरिया ने बताया, “उज्जैन-गरोठ हाईवे कुल 135 किलोमीटर लंबा है, जो गरोठ से दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे को कनेक्ट करेगा. अभी इसका 10 प्रतिशत काम और बाकी है, जो आगामी 2 महीनों में पूरा हो जाएगा. इस हाईवे पर लगभग 83 गांव हैं, जिसकी 820 हेक्टर जमीन अधिग्रहण की गई है. इस जमीन का उचित मुआवजा भी दे दिया गया है.

ये सड़क 60 मीटर चौड़ी होगी और इस हाईवे पर 6 करीब टोल होंगे, जो कि तुला हेड़ा का मेन टोल रहेगा. बाकी 5 टोल खेड़ा खजुरिया गांव, बरखेड़ा बड़ोदा, मुंडला सोंधिया, अंटालिया और नयाखेड़ा पर रहेगा. इस पर कुल 385 छोटे और बड़े पुल पुलिया बनाएं जा रहे हैं. खास बात यह है कि यह हाईवे एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड हाईवे होगा. अभी 129 किलोमीटर सड़क बन गई है और कुछ हिस्सों में ट्रैफिक भी शुरू कर दिया है.”