Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की...

Sehore to Prayagraj: सीहोर से प्रयागराज जाना हुआ आसान, ट्रेन के इस स्टॉपेज से अस्थि विसर्जन के लिए मिली सीधी राह

सीहोर: मध्य प्रदेश के इस शहर में अब अस्थि विसर्जन के लिए स्टेशन-स्टेशन भटकने की मुश्किल खत्म हो जाएगी. अब इस शहर के लोग अपने ही स्टेशन से सीधे ट्रेन पकड़कर प्रयागराज और वाराणसी पहुंच सकेंगे. मध्य प्रदेश के सीहोर के रेल यात्रियों की बरसों से चली आ रही मांग आज आखिरकार पूरी हो गई. अब सीहोर स्टेशन पर प्रयागराज वाराणसी के साथ मुंबई और अमहदाबाद जाने वाली ट्रेनों के भी स्टापेज होंगे.

सांसद आलोक शर्मा ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि सीहोर में जिन दो ट्रेनों का स्टापेज मिला है. धार्मिक के साथ कारोबारी जरूरत के लिहाज से ये बड़ी सौगात है. जानिए कौन सी दो ट्रेनों के स्टापेज के साथ सीहोर के लोगों के लिए रेल यात्रा किस तरह से सुविधाजनक होने वाली है.

2 Train Stoppage in Sehore

अस्थि विसर्जन के लिए अब सीहोर से ऐसे मिलेगी सीधी ट्रेन

इन 2 ट्रेनों के चलने से सबसे बड़ी राहत ये हुई है कि सीहोर वासियों को परिजनों के निधन के बाद अस्थियां लेकर भटकना नहीं पड़ेगा. अभी तक स्थिति ये होती थी कि अस्थियां लेकर ये परिवार पहले भोपाल आते थे. फिर यहां से वाराणसी या प्रयागराज की ट्रेन पकड़ते थे. केवल शोक में पीड़ित परिवार का ही नहीं, मृतक की अस्थियों का सफर भी लंबा होता था, लेकिन दो धार्मिक शहर प्रयागराज और वाराणसी जाने वाली इन ट्रेनों के स्टापेज सीहोर में मिल जाने से सबसे बड़ी राहत ये होगी कि अस्थियां लेकर परिवारों को भटकना नहीं पड़ेगा.

वे सीधी ट्रेन पकड़कर अस्थि विसर्जन के लिए गंगा घाट पहुंच सकेंगे. चाहे फिर वे प्रयागराज जाना चाहें अथवा वाराणसी. भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा कि “लंबे समय से सीहोर वासियों की ये मांग थी कि ऐसी ट्रेनों का यहां स्टापेज होना चाहिए, जिससे धार्मिक यात्राएं सुलभ होने के साथ सीहोर के कारोबार के लिहाज से भी कनेक्टिविटी बने.

इस लिहाज से देखिए ये दो ट्रेनें सीहोर को देश के दो बड़े महानगरों मुंबई और अहमदाबाद से भी कनेक्ट कर रही हैं. बाकी धार्मिक यात्रा के तौर पर प्रयागराज और वाराणसी की यात्रा तो सुगम हो ही गई है.”