Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...

Weather Update: हिमाचल में कोहरे का रेड अलर्ट, राजस्थान में बारिश की चेतावनी; जानें दिल्ली-यूपी का हाल

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है. बारिश और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कोई अलर्ट नहीं जारी किया है. हालांकि पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर रहेगा और इस दौरान शीतलहर चलेगी, जिस कारण दिन के समय मौसम सर्द बना रहेगा. वहीं दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी AQI 300 के पार बना हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. यूपी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोप के कारण IMD ने कोहरे को लेकर 10 से अधिक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिन में धूप रहेगी, लेकिन शीतलहर को कारण मौसम ठंडा बना रहेगा. मौसम विभाग में यूपी में अभी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की है.

दिल्ली में कहां कितना AQI?

  • अलीपुर – 280
  • आनंद विहार – 337
  • अशोक विहार – 324
  • बवाना – 307
  • बुराड़ी – 284
  • चांदनी चौक – 226
  • द्वारका, सेक्टर-8 – 334
  • जहांगीरपुरी – 334
  • लोधी रोड – 189
  • मंदिर मार्ग – 224

हिमाचल-उत्तराखंड में कैसे रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में अगले करीब 4 दिनों तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 6 फरवरी को कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. सक्रिय पश्चिमी विक्षोप के कारण 9 और 10 फरवरी को फिर से कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं.

उत्तराखंड में ज्यादातर जिलों में आज मौसम साफ रहने की संभावना है. वहीं IMD ने अगले दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार कल उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ मे हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिस कारण ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है.

एमपी और राजस्थान में क्या है मौसम का हाल?

राजस्थान के कई जिलों आज बारिश की संभावना जताई गई हैत. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.

मध्य प्रदेश के कई जिलों में कल बारिश और ओले गिरने के कारण मौसम सर्द बना रहा. मौसम विभाग ने कहा कि 8 फरवरी को सक्रिय पश्चिमी विक्षोप के कारण राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं.