Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vanachi Estate Dispute: केरल सरकार बेचेगी एमपी का वानाची स्टेट? कांग्रेस ने पेश किया विकास का नया मॉ... चारधाम यात्रा पर 'सख्त' पहरा! रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेंगे दर्शन, गैर-सनातनी प्रवेश पर रोक; ऐसे ... Market Crash Today: सोना-चांदी और सेंसेक्स सब धड़ाम! 4 दिनों में सोने के दाम ₹50,000 गिरे, चांदी ₹15... IPL 2026 से पहले RCB के घर गूंजी किलकारी! दिनेश कार्तिक के घर आई नन्ही परी, तीसरी बार पिता बने दिग्ग... एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से 'महा-राहत'! सांप के जहर मामले में FIR रद्द; कोर्ट ने पलटा फैसला, खत्... ईरान तो बहाना है, असली दुश्मन तो 'घर' में छिपा है! ट्रंप की टेंशन बढ़ाने वाला ये गैंगस्टर कौन? जिसके ... कंगाल होने की कगार पर अमेरिका! ईरान से युद्ध के बीच $39 ट्रिलियन हुआ कर्ज; भारत की इकोनॉमी से 10 गुन... Iran-Israel Conflict: युद्ध से वैश्विक खाद्य संकट का खतरा, 40% महंगी हो सकती है खाने की चीजें; कच्चा... Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के... Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ 'विक्रम संवत 2083'! क्या है 'रौद्र संवत्सर' और क्यों डरा रहा है इसका ...

पंजाब की राजनीति में खलबली! खैहरा ने केजरीवाल से मांगा 1.75 करोड़ का हिसाब; AAP सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोहाली में बने हेलीपैड को लेकर सवाल खड़े किए हैं। खैहरा का कहना है कि जनता के पैसों का गलत उपयोग करके एक ऐसा हेलीपैड बनाया गया है जो इस्तेमाल के लायक भी नहीं है। इसे लेकर सुखपाल खैहरा ने अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि वे मोहाली में हेलीपैड बनाने पर बर्बाद हुए सरकारी खजाने के 1.75 करोड़ रुपये वापस जमा करें।

खैहरा ने दावा किया कि इस परियोजना में GMADA के फंड का दुरुपयोग किया गया है। खैहरा ने कहा कि जिस स्थान पर हेलीपैड बनाया गया है, वह शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोहाली की फ्लाइट लाइन में आता है। ऐसे में वहां हेलीपैड का इस्तेमाल संभव ही नहीं है। उन्होंने इसे बिना पूर्व योजना के लिया गया फैसला बताते हुए जनता के पैसों की भारी बर्बादी करार दिया।

कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले हेलीपैड के नजदीक स्थित विकास भवन को भी GMADA पर दबाव डालकर करोड़ों रुपये खर्च कर रिनोवेट कराया गया, ताकि अरविंद केजरीवाल के वीवीआईपी ठहराव की व्यवस्था की जा सके।

सुखपाल खैरा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं और न ही उनका पंजाब के प्रशासन से सीधा कोई संबंध है, इसके बावजूद राज्य के संसाधनों का इस तरह उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि इन घटनाओं से यह संदेश जाता है कि पंजाब की सरकार बाहरी लोगों के प्रभाव में चल रही है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल औपचारिक भूमिका निभा रहे हैं।