Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP District Workshop: भाजपा की जिला योजना कार्यशाला, आदित्य साहू बोले- हमारे लिए राष्ट्र प्रथम सर्व... Jharkhand News: दूषित गोलगप्पा खाने से मची चीख-पुकार, 42 लोग अस्पताल में भर्ती, देर रात गांव पहुंचे ... Bokaro Crime News: बोकारो में सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या की, मायके जाने की जिद पर... Hazaribagh Road Accident: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की मौत Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में ज... Jharkhand Crime: सोयको में सनसनीखेज वारदात, दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पहाड़ी पर मिला अज... Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम बदलने के बाद भी क्यों सता रही है गर्मी? डाल्टनगंज में पारा... Chunky Pandey in Jamtara: जामताड़ा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए चंकी पांडे, अनोखे अंदाज... Ranchi News: रांची के DSPMU में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, छात्रों ने दी क्लास बहिष्कार की... Palamu DC News: पलामू डीसी हर बुधवार को लगाएंगे 'जन समाधान दिवस', मौके पर ही होगा शिकायतों का निपटार...

भोपाल में मातम: बेकाबू जीप ने ऑटो को रौंदा, मासूम की मौत; खून से लथपथ बच्चों के लिए ‘फरिश्ता’ बने दो ऑटो चालक

भोपाल : राजधानी भोपाल में सोमवार को बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र के टीटीआई गेट के कट पॉइंट पर तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने ऑटो को उड़ा दिया. हादसे में 5 साल के बालक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई. ऑटोचालक को भी गंभीर चोटें आई हैं. इस दौरान दो ऑटोचालक फरिश्ता बनकर आए. हादसे के तुरंत बाद वे मां-बेटे व ऑटोचालक को अपने ऑटो में लेकर दो अस्पतालों में गए. लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी.

ऑटो के परखच्चे उड़े, बच्चा दूर फिंका

सड़क हादसे में 5 साल के मासूम यशराज की दर्दनाक मौत हो गई. मासूम की मां नेहा पटेरिया और ऑटो चालक अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गए. ऑटो से मां-बेटे जा रहे थे, तभी बोलोरो ने कट पॉइंट के आगे भीषण टक्कर मारी. ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ऑटो मे महिला फंस गई, जबकि बच्चा दूर फिंक गया. मौके पर मौजूद दो ऑटो चालकों ने इंसानियत की मिसाल पेश की. उन्होंने क्षतिग्रस्त ऑटो से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

दोनों ऑटो ड्राइवर ने इंसानियत की मिसाल पेश की

ऑटो ड्राइवर फैज़ान खान और मोहम्मद हाजी ने बताया “जैसे ही टक्कर हुई, बच्चा ऑटो से बाहर गिर गया. तुरंत घायलों को हम लोग निजी हॉस्पिटल लेकर गए. वहां से एम्बुलेंस से हमीदिया अस्पताल लेकर आये लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका. बच्चे की मां की हालत गंभीर है. उनका इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी है. ऑटो चालक अनिकेत को भी गंभीर चोटें आई हैं, उसके दोनों पैर टूट गए. जिसका उपचार किया जा रहा है.

कट प्वाइंट पर नहीं लगे साइन बोर्ड

सूचना मिलते ही श्यामला हिल्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची. श्यामला हिल्स थाने के उप निरीक्षक घूमेंद्र सिंह ने बताया “पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.” प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है.

लोगों का कहना है कि कट पॉइंट पर कोई साइन बोर्ड नहीं लगा था. माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और साइन बोर्ड न होना हादसे की वजह है. राजधानी में होने वाले हादसे अधिकतर इसी वजह से होते हैं कि कट पॉइंट पर कोई भी साइन बोर्ड नहीं हैं. मृतक बच्चा इंदौर लोकायुक्त पुलिस में पदस्थ निरीक्षक सचिन पटेरिया का बेटा बताया जा रहा है, जबकि घायल महिला नेहा उनकी पत्नी हैं.