Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा UP Assembly News: "माता प्रसाद पांडेय को शिवपाल यादव का श्राप न लग जाए", विधानसभा में CM योगी का बड़... AI Summit Protest: दिल्ली में AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, बीजेपी बोली- 'यह दे... IAS PCS Transfer Punjab: पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, थोक में आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें... पुलिस की छापेमारी और भारी बवाल: पंजाब में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस से भिड़े लोग, रेड के दौरान... सतलुज में पुलिस का एक्शन: रात के अंधेरे में हो रही थी अवैध माइनिंग, पुलिस की रेड से भागे आरोपी, केस ...

दिल्ली में दमघोंटू प्रदूषण और कोहरे की दोहरी मार! AQI 400 के पार पहुंचा, मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो अलर्ट

दिल्ली में सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है. राजधानी में सुबह और शाम घना कोहरा छाए रहने से लोगों की हालत खराब है. तड़के से ही दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की मोटी परत नजर आ रही है, जिसके कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है. धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली पर कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार पड़ रही है. सड़कों पर चल रहे वाहनों को रफ्तार धीमी रखनी पड़ रही है. कोहरे का सबसे ज्यादा असर सड़क यातायात पर देखने को मिल रहा है. प्रमुख सड़कों और हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं.

आज भी दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. वहीं 23 जनवरी के लिए मौसम विभाग की ओर से बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया गया है.

दिल्ली में प्रदूषण से भी हालात खराब

इसके साथ ही दिल्ली की हवा में घुला जहर भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. दिल्ली में वायु प्रदूषण भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. आज भी दिल्ली के ज्यादातर इलाके रेड जोन में हैं, जहां AQI 400 के पार बना हुआ है. समीर ऐप के मुताबिक आज सुबह 6 बजे दिल्ली का ओवरऑल AQI 418 दर्ज किया गया. वहीं aqi.in के अनुसार दिल्ली की हवा और भी ज्यादा खराब है, जहां AQI 657 बना हुआ है, सबसे ज्यादा AQI अशोक विहार में 473 है.

एरिया AQI लेवल
आनंद विहार 462
बवाना 451
बुराड़ी क्रॉसिंग 464
चांदनी चौक 454
कर्णी सिंह 425
दिलशाद गार्डन 402
ITO 432
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम 438
मेजर ध्यानचंद स्टेडियन 416
मुंडका 467
नजफगढ़ 345
नरेला 438
नेहरू नगर 455
नॉर्थ कैंपस 468
ओखला फेज 2 433
पतपड़गंज 457
पंजाबी बाग 434
पूसा 339
RK पुरम 440
रोहिणी 471
शादीपुर 343
सीरिफोर्ट 432
सोनिया विहार 470
विवेक विहार 473
अरबिंदो मार्ग 374
वजीरपुर 472

घने कोहरे के चलते ड्राइवरों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है. कम विजिबिलिटी के चलते हादसों की आशंका भी बनी हुई है. ठंड और कोहरे के कारण सुबह-शाम घर से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाकों में ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर और बढ़ा दिया है, जिससे लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं.

आगे भी जारी रहेगा ठंड और कोहरे का सिलसिला

हालांकि, दोपहर में निकल रही हल्की धूप से लोगों को कुछ राहत जरूर मिल रही है. दोपहर के समय तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने से ठंड का असर कुछ कम महसूस किया जा रहा है, लेकिन शाम होते ही एक बार फिर ठंड और कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा देता है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे और ठंड का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.