Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच...

हरियाणा के दो दिग्गजों का मिलन: अनिल विज ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात, विकास कार्यों और बिजली परियोजनाओं पर हुई अहम चर्चा

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज जी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल जी से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।इस अवसर पर दोनों मंत्रियों के मध्य हरियाणा राज्य में ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित वर्तमान स्थिति, विद्युत उत्पादन एवं वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच केंद्र एवं राज्य सरकारें आपसी सहयोग एवं समन्वय के माध्यम से विकास योजनाओं को और अधिक गति देने पर भी विचार विमर्श हुआ, जिससे प्रदेश की प्रगति को नया आयाम मिलेगा और आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद भी हुआ।