Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच...

ITI के बाहर छात्राओं में जमकर चले लात-घूंसे! बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल, कॉलेज प्रशासन ने 3 को किया सस्पेंड

करनाल : करनाल में आईटीआई के बाहर छात्राओं के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में 6 से 7 आईटीआई की छात्राएं आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। किसी ने किसी की चोटी पकड़ रखी है तो कोई बेल्ट से लगातार हमला करती दिख रही है। लड़ाई के दौरान सड़क पर लोग तमाशबीन बने रहे। वीडियो सामने आने के बाद आईटीआई प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 छात्राओं को सस्पेंड कर दिया।

प्रबंधन की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वीडियो में दिखाई दे रही तीन छात्राएं आपस में लड़ रही थीं, जबकि तीन अन्य छात्राएं उन्हें छुड़ाने का प्रयास कर रही थीं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्राओं के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद आईटीआई प्रबंधन ने छात्राओं की पहचान कर उनके अभिभावकों को बुलाया और उनसे पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार की है। वीडियो में आईटीआई के गेट के पास एक कार खड़ी दिखाई देती है, जिसके पास तीन छात्राएं आपस में गुथमगुथा होती नजर आ रही हैं। उनमें से एक छात्रा बीच-बचाव करने की कोशिश करती दिखती है। इसी दौरान दूसरी ओर से एक और छात्रा वहां पहुंचती है और लड़ाई में शामिल हो जाती है।

लड़ाई-झगड़े का कारण जानने के लिए जांच कमेटी बैठा दी : राकेश भाटिया

वहीं ITI के प्रिंसिपल राकेश भाटिया का कहना है कि इस मामले के संज्ञान में आते ही हमने 3 छात्राओं को सस्पेंड कर दिया है, अभी तक लड़ाई-झगड़े का कारण सामने नहीं आया है। जांच जारी है, हमने एक जांच कमेटी बैठा दी है, इस मामले में पुलिस में अभी तक कोई शिकायत नहीं गई है, जो कमेटी जांच के लिए बैठाई है वो बुधवार को रिपोर्ट देगी उसके बाद देखना होगा आगे और क्या एक्शन लिया जाता है। ये 3 छात्राएं ITI सरकारी संस्थान की हैं। जो करनाल जिले के अलग-अलग जगहों से यहां पढ़ने आती हैं।