Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय चर्चा के बीच New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice प... मंगल की प्राचीन परतों में छिपा खगोलीय रहस्य: एक नई खोज कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति करती हैः नरेंद्र मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दाखिल अमेरिका के इशारों पर नाचना भारत को अब महंगा पड़ा सऊदी जहाज तेल लेकर भारत पहुंचा युद्ध के असर से प्रभावित भारत का ऊर्जा भंडार

Pawan Missing Case: नहर से बरामद हुआ 6 दिन से लापता पवन का शव, हफ्ते भर से तलाश में जुटा था परिवार; इलाके में मातम

कुरुक्षेत्र:  जिले के गांव किरमच के पास से नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को नहर से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करवाई। मरने वाले की पहचान पवन कुमार (52) निवासी 7B कॉलोनी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई। पवन कुमार 11 जनवरी दिन रविवार को अपने घर से लापता हुआ था। पुलिस ने शव को LNJP अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, पवन कुमार 11 जनवरी को अपनी स्कूटी पर घर से निकला था। शाम तक पवन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर भाखड़ा नहर के किनारे से उसकी स्कूटी बरामद हुई। तभी से परिजन नहर किनारे उनकी खोज कर रहे थे। परिजन पिछले 7 दिनों से नहर पर पहरा लगाकर बैठे थे।

आज शनिवार सुबह उनको नहर में लाश बहती दिखती दिखी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत गोताखोर प्रगट सिंह को दी। गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया।

थाना केयूके पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पवन कुमार के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।