Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर के बच्चों के लिए खुशखबरी! कला केंद्र में शुरू हो रहा खास समर कैंप, 3 चरणों में होगा 'फन और लर... MCB में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; अतिक्रमण हटाने पर मचा बवाल छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति! अब मोबाइल पर मिलेगी पैथोलॉजी रिपोर्ट, 14 अप्रैल को जगदलपुर से पहली ... कवर्धा में POCSO एक्ट का उल्टा केस! नाबालिग लड़के से दुराचार के आरोप में महिला गिरफ्तार; इलाके में स... बंगाल चुनाव में 'कटमनी' और 'छत्तीसगढ़' के पैसे पर बवाल! बीजेपी का ममता पर हमला, कांग्रेस ने भी घेरा झांसी-ओरछा के बीच सफर होगा आसान! ₹631 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड बायपास; NH 44 को मिलेगी जाम से म... गुना में बुजुर्ग दंपति का खौफनाक कदम! उम्र के आखिरी पड़ाव में क्यों मौत को लगा लिया गले? रुला देगी य... Canada Student Death: 20 दिन के लंबे इंतजार के बाद उज्जैन पहुंचा छात्र का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री ... MP Road Accident: शिवपुरी और बैतूल में मौत का तांडव! हाई टेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली; 4 की द... महाकाल की शरण में 'दिग्गज'! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उमेश यादव ने टेका मत्था; भस्म आरती म...

नूंह में मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदला, दो पक्षों में जमकर बरसे ईंट-पत्थर, कई घायल

नूंह: नूंह जिले के महू चोपड़ा गांव में बुधवार देर शाम एक बार फिर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। बताया जा रहा है कि इस बार विवाद बच्चों की किसी बात को लेकर शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव की इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं।

गौरतलब है कि करीब 5 दिन पहले भी इसी गांव में क्रिकेट बॉल के खेत में चले जाने को लेकर इन्हीं दो पक्षों में विवाद हुआ था, बाद में विवाद पथराव में तब्दील हो गया था। उस मामले में दोनों पक्षों के कुल 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद गांव में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हो पाया और बुधवार को एक बार फिर हालात बिगड़ गए।

जानकारी के अनसार महू गांव के इब्राहिम ने बताया कि 10-12 साल का बच्चा सामान लेने के लिए बाजार गया था। तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों में एक बार फिर से पथराव हो गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में एक पक्ष कांग्रेस पार्टी का है तो दूसरा पक्ष भाजपा पार्टी से संबंध रखता है। अभी भी गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।

फखरुद्दीन ने बताया कि में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है। फखरुद्दीन ने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी में 15 साल हो गए हैं इसी बात का इन लोगों को दुख है। पिछली 8 जनवरी को भी जब इन लोगों ने झगड़ा किया उसे दिन नूंह में एक मंत्री की मीटिंग में जा रहा था तो इन्होंने मेरी गाड़ी के ऊपर हमला कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई जिसके बाद पुलिस गांव में पहुंच गई। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई रही है। वही पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से बच रही है।