Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर भागलपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर! शव के किए 5 टुकड़े, कटा सिर साथ ले गए कातिल UPSC Success Story: प्रीलिम्स में फेल होने से लेकर 14वीं रैंक तक का सफर, जानें कैसे IAS बनीं सुरभि य... धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट' राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें पूरा फैसला West Bengal: '1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा', चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐला... Keshav Maurya Helicopter: लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआ... Iran War Impact: भारत पर महंगाई का अटैक, कैसे बिगड़ेगा GDP का गणित? सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय से मामला अपने हाथ में लिया

बाइक में लगवाया स्पेशल बॉक्स, इंदौर में चेकिंग के दौरान एक करोड़ की MD ड्रग्स जब्त

इंदौर : इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स तस्करी करने आ रहे मंदसौर और प्रतापगढ़ के युवकों को दबोच लिया. इनके पास करीब एक करोड रुपए की ड्रग्स बरामद की गई. आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर और प्रतापगढ़ के रहने वाले 3 युवक बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स को लेकर इंदौर आने वाले हैं.

पुलिस ने जांच अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि एमआर पर एक बाइक पर 03 सवार युवक आ रहे हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स है. पुलिस ने वह मोटरसाइकिल रोकी. तीनों युवकों की तलाशी ली गई तो बाइक में एक अलग सा बॉक्स बनाकर उसमें एमडी ड्रग्स मिली.

आधा किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त

पुलिस ने 513.48 एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी कीमत तकरीबन एक करोड रुपए के आसपास है. पुलिस ने तीनों आरोपी निकल, मुकेश और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी निकल और मुकेश मूल रूप से मंदसौर के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी कमलेश राजस्थान का रहने वाला है. आरोपियों के कुछ आपराधिक रिकार्ड भी हैं, उनको भी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है.

डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया “क्राइम ब्रांच द्वारा एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने वाले आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है. साल 2025 में पुलिस ने 200 से अधिक एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है.”

जूनियर छात्र की शिकायत पर 3 सीनियर्य के खिलाफ एफआईआर

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज के सीनियर और जूनियर के बीच विवाद हुआ. जूनियर शिकायत पर सीनियर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि सीनियर छात्रों ने सिगरेट न लाने से नाराज होकर जूनियर छात्रों के साथ मारपीट की. 03 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

जूनियर छात्र ने रैगिंग का आरोप भी सीनियर छात्रों पर लगाया है. इसकी शिकायत भी कॉलेज प्रबंधन से भी की है. पुलिस ने सीनियर हरिहर पटेल, ऋतुराज सिंह और तहमीर के खिलाफ के प्रकरण दर्ज किया है. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया “मारपीट करने वाले 3 छात्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. मामले की जांच जारी है.”