Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिल्ली-एनसीआर में 10 अगस्त तक थमने वाली नहीं बारिश! यूपी, बिहार और एमपी में अति भारी वर्षा का अलर्ट ... केरल और असम में बारिश-बाढ़ का तांडव: केरल में 25 और असम में 87 मौतें; 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी आवारा कुत्तों व मवेशियों की समस्या पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: यूपी सरकार को 2 हफ्ते में व्यापक एक्शन... गिरिडीह में आसमानी बिजली का कहर! 4 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल के संकेत! मंत्रियों की ढिलाई पर भड़के एकनाथ शिंदे, संगठन विस्त... भोपाल जंगल सोना-कैश कांड: पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से मिली जमानत, 18 महीने बा... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन, नए वाह... सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले में बड़ा एक्शन! डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दिए 5 साल के ऑडिट के आदेश, ... अब लू (Heatwave) और बिजली गिरना भी प्राकृतिक आपदा घोषित! NDRF व SDRF से मिलेगा मुआवजा, केंद्र का लोक... जंतर-मंतर पर बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम: अमृतसर में ISI समर्थित 2 टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 ना...

मैं तेरा भाई बोल रहा हूं…ठग ने उपहार के बहाने उड़ाए 2.85 लाख रुपये

हिसार : हिसार जिले में अनोखी ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने नकली भाई बन हिसार की महिला से करीब पौने 3 लाख रुपए की ठगी की। इस संबंध में युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि हिसार के बारह क्वार्टर रोड ढाणी किशनदत्त की रहने वाली है और मेहनत-मजदूरी करती है। 36 साल की महिला ने बताया कि करीब 10 साल पहले हरीश के साथ उसकी शादी हुई थी, जिससे मेरी एक लड़की है। महिला ने बताया कि मेरा पति मुझे शादी के बाद घर नहीं जाने देता था और मैं मेरे घर वालों से मिलने के लिए पटना जाना चाहती थी।

महिला ने सुनाई आपबीती

पीड़िता महिला ने बताया कि 30 दिसंबर 2025 को उसके फोन पर एक मैसेज आया। मैंने उस मोबाइल पर फोन किया तो मैसेज भेजने वाले ने बतलाया कि मैं तेरा भाई अमन बोल रहा हूं। मैंने अमन को अपना सगा भाई समझकर उससे बात करनी शुरू कर दी। 1 जनवरी को आरोपी ने वॉट्सऐप कॉल की और कहा कि बहन मैंने आपके लिए एक गिफ्ट भेजा है। आप उसके बदले मुझे 13,000 रुपए मोबाइल पर डाल दो। इसके बाद मैंने मेरे मालिक से डलवा दिए। इसके बाद मेरे मोबाइल पर फोन आया कि आपको गिफ्ट लेने के लिए 35 हजार रुपए और देने होंगे। महिला ने बताया कि 3 जनवरी को मेरे वॉट्सऐप पर फोन आया कि आपको गिफ्ट लेने के लिए 1 लाख 72 हजार रुपए देने होंगे। जो खाते से रुपए डलवा दिए। महिला ने बताया कि उसके साथ कुल 2 लाख 85 हजार रुपए की ठगी हुई है।