Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार Meerut News: नशे में धुत सिपाहियों ने ढाबे पर की मारपीट, SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड Sensex Prediction: जून 2027 तक 89,000 के पार जाएगा सेंसेक्स! मॉर्गन स्टेनली ने दी बड़ी खुशखबरी

SP को सौंपी गई ACB ने स्कूल शिक्षकों पर लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला

रेवाड़ी: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) गुरुग्राम मण्डल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंड, जिला रेवाड़ी से जुड़े एक मामले की जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी को भेज दी है। यह शिकायत स्कूल की अध्यापिका लीना बतरा द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसमें उन्होंने विद्यालय के प्रिंसिपल व अन्य अध्यापकों पर बदतमीजी, मानसिक उत्पीड़न और सरकारी फंड के गबन के गंभीर आरोप लगाए थे।

एसीबी कार्यालय को यह शिकायत डाक के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जिसके बाद उप पुलिस अधीक्षक गरिमा द्वारा शिकायत का विश्लेषण व सत्यापन किया गया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए गए और उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज, पेन ड्राइव रिकॉर्डिंग व अन्य साक्ष्यों की जांच की गई। जांच में विद्यालय से संबंधित NSQF व PCA फंड की कैश बुक, वाउचर, पीएफएमएस भुगतान विवरण, बैंक रिकॉर्ड सहित अन्य दस्तावेज भी खंगाले गए।

इसके अलावा विद्यालय के प्राचार्य, अध्यापक, कर्मचारियों व अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए गए। एसीबी की जांच में यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता पहले भी 15 मई 2024 को इस मामले को लेकर एडीसी रेवाड़ी को शिकायत दे चुकी हैं, जिसकी जांच पहले ही CRID के अकाउंट ऑफिसर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा की जा चुकी है। साथ ही उपयोगिता प्रमाण पत्रों पर फर्जी हस्ताक्षर होने के आरोप भी जांच में सामने आए हैं। एसीबी ने अपनी जांच रिपोर्ट आगामी आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी को भेज दी है। साथ ही रिपोर्ट की एक प्रति शिकायतकर्ता लीना बतरा को भी सूचनार्थ भेजी गई है।