Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

हिसार में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, रातभर कुचलते रहे वाहन, क्षत-विक्षत मिला शव

हिसार : हरियाणा के हिसार में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां हिसार–सिरसा हाईवे पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक को टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर पड़ा रहा और पूरी रात गुजरने वाले वाहन उसे कुचलते रहे। रविवार सुबह जब लोगों की नजर पड़ी, तब घटना का खुलासा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। युवक सड़क पर ही पड़ा रहा और अंधेरे के कारण किसी को उसकी मौजूदगी का पता नहीं चल पाया। रातभर हाईवे से गुजरते रहे वाहनों के कारण शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रविवार सुबह राहगीरों ने सड़क पर क्षत-विक्षत शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हालत इतनी खराब थी कि पुलिस को शव को खुरचकर कट्टे में भरकर उठाना पड़ा।

जिला नागरिक अस्पताल में आए जांच अधिकारी पीएसआई विकास ने बताया कि अभी तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर सड़क सुरक्षा, रिफ्लेक्टर, लाइटिंग और गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर समय रहते युवक को देखा जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।