Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्... Petrol Pump Theft Busted: पेट्रोल पंप पर लाखों की चोरी, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा; पहचान छिपाने के लि... हरियाणा में 'रफ्तार' का रिवोल्यूशन! दिल्ली से करनाल तक दौड़ेगी 'नमो भारत', मेट्रो का भी रास्ता साफ; ...

सोमनाथ के आंगन में उतरा देवलोक! सूर्य की पहली किरण और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गुंजायमान हुआ अरब सागर का तट

8 जनवरी से 11 के दौरान आयोजित हो रहे भारत की आध्यात्मिक आस्था के प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत राज्य सरकार द्वारा शिव भक्त श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन किया गया है. इसके तहत राजकोट, सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा जैसे शहरों से सोमनाथ आने को इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. पवित्र सोमनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुलभ, सुरक्षित और अनुकूल यात्रा के लिए सरकार की ओर से योजनाबद्ध व्यवस्था की गई है.

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर वेरावल रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ. विभिन्न शहरों से ट्रेन के माध्यम से पहुंचे शिव भक्त श्रद्धालुओं का कुमकुम तिलक लगाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर ढोल-नगाड़ों, शहनाई और पारंपरिक गरबे के जरिए हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया.इस स्वागत कार्यक्रम में भक्तिभाव, आत्मीयता और सोमनाथ के प्रति अडिग आस्था का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला.

हर हर महादेव-जय सोमनाथ का नाद

प्रभास भूमि पर 9 जनवरी को सूर्योदय की पहली किरण के दौरान वेरावल स्टेशन परिसर यात्रियों के हर हर महादेव-जय सोमनाथ के नाद से गूंज उठा. गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से स्टेशन से मंदिर तक जाने और वापस स्टेशन लौटने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है, जिससे राजकोट, सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमनाथ के दर्शन कर सकते हैं.

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत श्रद्धालुओं के लिए आवागमन, मार्गदर्शन और प्रबंधन सहित विभिन्न सुविधाओं का सुचारु रूप से संचालन किया जा रहा है. विशेष ट्रेन सुविधा के चलते शिव भक्तों को समय पर और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल रही है. श्रद्धालुओं को वेरावल रेलवे स्टेशन से सोमनाथ मंदिर तक पहुंचने में आसानी और सहुलियत हो, इसके लिए समन्वित आयोजन किया गया है.

यात्रियों ने दिया धन्यवाद

इस बारे में तापी जिले के अक्षय पंचाल ने कहा कि उन्हें उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के कारण अच्छी तरह से दर्शन हो पाएगा.इस अवसर में सहभागी होने का उन्हें बहुत आनंद है. सूरत निवासी हेलीबेन राठोड़ ने कहा कि यहां ट्रेन में यात्रा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलीं.स्टेशन से मंदिर तक जाने के लिए बस की व्यवस्था है, जिससे आसानी से दर्शन हो सकेगा.