Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पूर्वी सिंहभूम में विकास के दावों की खुली पोल, बीमार टोला प्रधान को खटिया पर 4 KM दूर ले गए ग्रामीण रांची से सटे खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में डूबते 2 युवकों की बची जान तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का झारखंड राजद, बिहार सरकार और सीएम सम्राट चौधरी के कदम को बताया '... Basukinath Mela Admin Inspection Dumka: बासुकीनाथ धाम में दुकानदारों पर नकेल! अतिक्रमण पर जुर्माना, ... जामताड़ा के नाला में 50 एकड़ में होती है काजू की खेती, प्रोसेसिंग प्लांट न होने से औने-पौने दाम में ... JPSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का करारा पलटवार, ऋषिकेश सिंह बोले—'भ्रष्टाचार भाज... 'सीएम निवास में बैठा है पेपर लीक से जुड़ा अधिकारी', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मुख्यमंत्री ... बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के बाद बीजापुर का दरभा इलाका हुआ भयमुक्त, विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार दक्षिण भारत के राज्यों की तरक्की को आजमा रहा है झारखंड भी

Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली ‘साफ और गंभीर चेतावनी’, बम की खबर से दहशत; पूरे स्कूल को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन जारी

गुड़गांव: गुड़गांव में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और नया मामला अब डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाथवेज स्कूल गांव बंधवाड़ी का है जहां आज सुबह स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही गुड़गांव पुलिस सहित बम निरोधक दस्ता व डॉग स्कवायड को मौके पर भेजा गया और पूरे स्कूल को सेनेटाइज किया गया। जांच के दौरान कुछ न मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

पुलिस के मुताबिक, सोयब मसूद के नाम से देर रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर एक ईमेल प्राप्त हुई। इस ईमेल में कहा गया कि Theres a bomb in MYP building. This is clear and serious warning. आज सुबह जब स्कूल प्रबंधन स्कूल पहुंचा और उन्होंने यह ईमेल देखी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस सहित बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया जिन्होंने स्कूल को सेनेटाइज किया और जांच के दौरान कुछ नहीं मिला।

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि यह एक Hoax mail थी जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल को सेनेटाइज किया गया है। अब तक की जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री बरामद*नहीं हुई है। पुलिस टीमों द्वारा पूरे परिसर को सुरक्षित घोषित किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा ई-मेल के स्रोत व भेजने वाले की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आपको बता दें कि धमकी भरी ईमेल भेजने का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले 28 जनवरी को भी गुड़गांव के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके अलावा मार्च माह में भी 10 स्कूलों को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था जिसने बताया था कि जनवरी माह में जिन 40 स्कूलों को ईमेल प्राप्त ुई थी उसमें उसकी संलिप्तता थी। उसने ईमेल तैयार कर 250 USD में बांगलादेश के एक व्यक्ति को बेची थी जिसने यह धमकी भरा ईमेल स्कूलों को भेजा था। इसका मकसद भारत में दहशत फैलाना था।