Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा Kolkata Crime: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फोटो वायरल करने की धमकी देकर 7 साल तक किया रेप

सड़कों पर बैलगाड़ी, सियासत में ‘चक्काजाम’: कांग्रेस की VB-G RAM G मुहिम पर बीजेपी का तगड़ा पलटवार

मनरेगा पर कांग्रेस व विपक्ष के प्रस्तावित आंदोलन से पहले ही BJP ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है. बीजेपी आज से ही पूरे देश में संगठित आउटरीच अभियान की शुरुआत कर रही है. बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों, सांसदों और विधायकों के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन की वर्चुअल मीटिंग के बाद बीजेपी ने सभी प्रदेशों में जनजागरण अभियान चलाने का फैसला लिया है. VB-G RAM G कानून पर पूरे देश में बीजेपी जनजागरण अभियान चलाएगी. VB-G RAM G कानून पर बीजेपी की जनजागरण अभियान की पूरी रूपरेखा सामने आई है.

VB-G RAM G जनजागरण अभियान में पदयात्रा के साथ साथ बैलगाड़ी और ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रैली निकालने के निर्देश

    • प्रदेश और जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा.
    • 5-6 जनवरी: सभी प्रदेश बीजेपी मुख्यालयों पर प्रेस वार्ता करने का निर्देश.

  • 7-9 जनवरी: अभी जिला मुख्यालयों पर प्रेज़ेंटेशन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस.
  • जिला पंचायत, ब्लॉक पंचायत, सरपंचों के सम्मेलन करने को कहा गया है.
  • सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य और सहकारी संस्थाएं मैदान में उतरेंगे.
  • ग्राम पंचायत स्तर पर किसान-श्रमिक चौपालें लगाई जाएंगी.
  • गांव-गांव फैक्ट आधारित प्रचार.
  • किसान पदयात्रा, ट्रैक्टर रैली, बैलगाड़ी रैली की तैयारी.
  • डिजिटल और मीडिया ब्लिट्ज का उपयोग:
  • Op-Eds, लेख, ब्लॉग, दीवार लेखन, होर्डिंग्स.
  • अख़बारों में विज्ञापन और सोशल मीडिया कैंपेन.

Influencers और किसान संगठनों को एक्टिव किया जाएगा.

NDA सरकारों को फुल रोल रहेगा

•कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री प्रचार प्रसार में विशेष भूमिका निश्चित की गई है.

•संसद से पंचायत तक सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि अभियान में शामिल होंगे.

VB-G RAM G कानून पर फैक्टशीट तैयार करके ग्राम स्तर तक वितरित किया जाएगा. पम्पलेट और बुकलेट में हकीकत जनता तक पहुंचाने का फैसला लिया गया है.

VB-G RAM G बिल पर कांग्रेस का कैंपेन 8 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा. रविवार को एक मीडिया बातचीत में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस का कैंपेन ‘भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम’ है.

ये तो ‘भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम’ है

VB-G RAM G बिल पर कांग्रेस का कैंपेन 8 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा. रविवार को एक मीडिया बातचीत में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस का कैंपेन ‘भ्रष्टाचार बचाओ संग्राम’ है. उन्होंने विपक्षी पार्टी पर ‘ग्राम, काम, और राम’ के खिलाफ होने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि कहा कि भ्रष्टाचार उनके DNA का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार MGNREGA का पर्याय बन गया था, जिसे नया कानून ठीक करता है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस पर सत्ता में रहते हुए ग्रामीण रोज़गार योजना को मज़बूत करने के लिए इरादे और नीति दोनों की कमी का आरोप है.