Breaking News in Hindi

हरियाणा पुलिस भर्ती 2026: कब जारी होगा हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का लाइव लिंक, HSSC के चेयरमैन ने दी जानकारी

हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर जल्द ही लाइव लिंक जारी किया जाएगा। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया X पर शेयर की है।

PunjabKesari

उन्होंने सोशल मीडिया X हैंडल पर लिखा है कि 11 जनवरी 2026 से हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए 5500 पदों पर आवेदन शुरू होने जा रहा है। जल्द ही लाइव के माध्यम से जुड़कर आप सभी के क्वायरीज का निस्तारण एवं कुछ आवश्यक जानकारियां साझा की जाएंगी। नीचे दिए गए फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव आयोग को भेज सकते। लिंक- forms.gle/GwjVbZ4rAnNLNc…

बता दें कि हरियाणा सरकार ने दो दिन पहले पुलिस सिपाही भर्ती निकाली। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 11 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 25 जनवरी 2026 रात 11:59 तक वे अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। हांलाकि अभी केवल आवेदन प्रक्रिया काे लेकर ही शेड्यूल जारी किया गया है। एग्जाम की डेट भी तय नहीं की गई हैं।