Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कानपुर-इंदौर जू के बीच होगा अनोखा एनिमल एक्सचेंज: हिप्पो सतीश इंदौर का मेहमान बनेगा, शेरनी वीरा आएगी... बिजनौर हत्याकांड: बहू से प्रेम प्रसंग के शक में ससुर ने की युवक की चाकू गोदकर हत्या जम्मू-कश्मीर: कठुआ में बड़ा आतंकी मददगार गिरफ्तार, 20 साल से ISI के इशारे पर कर रहा था काम अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रो... अहमदाबाद: टीचर के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र का कान का पर्दा फटा, स्कूल में हंगामा केतन अग्रवाल हत्याकांड: मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय ने पुलिस पूछताछ में क्या कहा? चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई नई सामग्री से सूरज की रोशनी से पराबैगनी प्रकाश, देखें वीडियो Banmankhi Junction News: उद्घाटन से पहले ही टपकी अमृत भारत स्टेशन की छत; 21.5 करोड़ के निर्माण की खु... Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर...

 हैदराबाद के मसाब टैंक में बना नया बुर्ज

ऐतिहासिक विरासत में पर्यटकों का नया आकर्षण बना

राष्ट्रीय खबर

हैदराबाद: निज़ामों के शहर हैदराबाद को अब एक नया ऐतिहासिक स्थल मिल गया है। मसाब टैंक इलाके में एक नए बुर्ज (वॉचटावर) का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जिसका उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा। इस बुर्ज को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) के लिए डेक्कन टेरेन हेरिटेज द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है। इस निर्माण की खास बात यह है कि इसमें प्राचीन दक्कनी निर्माण तकनीकों को पुनर्जीवित किया गया है।

यह बुर्ज षट्कोणीय डिजाइन में बनाया गया है, जिसकी दीवारें आधार पर 10 फीट चौड़ी हैं और 20 फीट की ऊंचाई तक पहुँचते-पूँछते पतली हो जाती हैं। इसकी ऊपरी बनावट पब्लिक गार्डन और यूसुफ टेकरी के प्रवेश द्वारों से प्रेरित है। ऐतिहासिक रूप से बुर्ज का उपयोग किलों की सुरक्षा के लिए पहरेदारी और तोपें रखने के लिए किया जाता था, जैसा कि गोलकुंडा किले के 87 बुर्ज प्रसिद्ध हैं। इस नए बुर्ज के निर्माण में आधुनिक सीमेंट के बजाय शुद्ध चूने के गारे और संकुचित मिट्टी के ब्लॉकों का उपयोग किया गया है। छत को 14 फीट की ऊंचाई पर पारंपरिक मद्रास टेरेस पद्धति से बनाया गया है।

डेक्कन टेरेन हेरिटेज के मुख्य संरक्षक मीर खान ने बताया कि यह परियोजना हैदराबाद के 157 वर्षों के नगर निगम प्रशासन (1869-2025) की विरासत को समर्पित है। इसका उद्देश्य आधुनिक शहरी परिदृश्य में प्राचीन कला, शिल्प और दक्कन के पठार की वास्तुकला को एकीकृत करना है। मेहराबदार दरवाजे और खिड़कियां इस तरह बनाई गई हैं कि वहां प्राकृतिक हवा का संचार बना रहे और आगंतुकों को शहर का सुंदर दृश्य दिखाई दे। यह संरचना न केवल एक पर्यटन केंद्र बनेगी बल्कि भविष्य की पीढ़ी को हैदराबाद की वास्तुकला विरासत से भी परिचित कराएगी।