Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं से सेवा और सामाजिक दायित्व निभाने का किया आह्वान राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां

MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, ‘टैलेंट हंट’ के जरिए मिलेगी नौकरी; जानें क्या है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में कांग्रेस लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए लगातार कुछ न कुछ नया अभियान करती रही है. पार्टी ने “संगठन सृजन अभियान” चलाने के बाद अब मध्य प्रदेश में पार्टी प्रवक्ताओं के एक नए बैच की भर्ती को लेकर “टैलेंट हंट प्रोग्राम” (Talent Hunt Programme) शुरू करने का ऐलान किया है. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी तय की गई है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के साथ-साथ कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यह ऐलान किया गया कि इस अभियान के तहत प्रवक्ताओं (Spokespersons), रिसर्च कोऑर्डिनेटर (Research Coordinators) और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर (Publicity Coordinators) की तलाश की जाएगी.

कांग्रेस की क्या है योजना

साथ ही राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ने यह भी साफ किया कि इस खास टैलेंट हंट प्रतियोगिता के जरिए चुने गए उम्मीदवारों को जिला, डिविजन, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जाएगा. मध्य प्रदेश में पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख मुकेश नायक ने बताया कि अभियान के जरिए 20 राज्य प्रवक्ता, कई मीडिया पैनलिस्ट के साथ-साथ डिविजन तथा जिला स्तर पर दो-दो प्रवक्ता चुने जाएंगे. यही नहीं, राष्ट्रीय स्तर के 2 पैनलिस्ट और एक अंग्रेजी मीडिया पैनलिस्ट भी चुने जाएंगे.

जीतू पटवारी ने साफ किया कि योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए मुख्य क्राइटेरिया में कांग्रेस की सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता और समझ, आज के मुद्दों पर गहन अध्ययन और रिसर्च करने की क्षमता, असरदार कम्युनिकेशन स्किल और बोलने का तरीका होना चाहिए, साथ ही उसके पास मीडिया मैनेजमेंट की अच्छी जानकारी, फैक्ट्स को सही तरीके से पेश करने की क्षमता, और ऑर्गेनाइज़ेशनल अनुशासन तथा जनता की चिंताओं के प्रति सेंसिटिविटी शामिल हैं.

चयन के लिए क्या प्रक्रिया अपनाएंगे

उन्होंने यह भी कहा, “बदलते राजनीतिक दौर में, पार्टी को ऊर्जावान, सिद्धांतों के प्रति बने रहे और रिसर्च करने वाले साथियों की जरूरत है जो कांग्रेस की विचारधारा को जनता तक असरदार तरीके से पहुंचा सकें.” उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदन पत्र बांटे जा रहे हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी तय की गई है.

जीतू पटवारी ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद, पहले डिविजनल लेवल पर इंटरव्यू लिए जाएंगे और फिर उनका मूल्यांकन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की ओर से नामित एक कोऑर्डिनेटर, टैलेंट हंट कमेटी के सदस्य, पार्टी के सीनियर नेता और संबंधित डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मिलकर करेंगे. चयन को लेकर आखिरी फैसला AICC लेगा. उनका यह भी कहना है कि पूरी प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट और मेरिट पर आधार पर ही किया जाएगा.

कांग्रेस ने पिछले साल संगठन में नई ऊर्जा लाने के मकसद से “संगठन सृजन अभियान” शुरू किया था और इसके जरिए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए थे. दिसंबर 2018 से मार्च 2020 के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अगुवाई में 15 महीने के छोटे समय को छोड़कर, यह पार्टी साल 2003 से ही राज्य की सत्ता से बाहर है.