Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Excise Policy 2026-27: लुधियाना में 32 शराब ग्रुप्स हुए रिन्यू, लाइसेंस फीस में भारी इजाफा;... नशा तस्करों पर पुलिस का 'सर्जिकल स्ट्राइक'! हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने जा रहा तस्कर गिरफ्तार; नशे... Road Accident News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में गई जान; ... Katra Weather Update: माता वैष्णो देवी भवन में मौसम का बदला मिजाज, घने कोहरे के बीच हो रहे दर्शन; श्... Bambiha Gang Arrest: बंबीहा गैंग का लीडर 2 साथियों सहित गिरफ्तार, 11 पिस्टल और कारतूस बरामद; पुलिस न... पंजाब में शराब के शौकीनों को झटका! नई आबकारी नीति 2026-27 को मंजूरी; महंगी होगी शराब, जानें ठेकों को... Haryana News: अभय चौटाला की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से जवाब तलब; जानें क्या है प... Karnal Fire News: करनाल के अमानी फार्म में लगी भीषण आग, करोड़ों का बैंक्वेट हॉल जलकर खाक; दमकल की गा... Panchkula Illegal Mining: घग्गर नदी में अवैध माइनिंग से तबाही, रणदीप सुरजेवाला का बीजेपी सरकार पर बड... हिमाचल में बड़ा सियासी खेल! राज्यसभा चुनाव से पहले 4 कांग्रेस विधायकों की 'नंबर 3' वाली टी-शर्ट वायर...

ठंड में रोजाना साबुन लगाना पड़ सकता है महंगा! कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल? जानने के लिए पढ़ें रिपोर्ट

रांची: इन दिनों झारखंड में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का दौर जारी है. पश्चिम से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश का पारा गिरा हुआ है. न्यूनतम तापमान में भारी कमी से जनजीवन प्रभावित है. इन दिनों अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, कोल्ड डायरिया, दिल की बीमारियां, स्ट्रोक्स के साथ त्वचा रोग से जुड़े मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है.

सर्दी के मौसम में कैसे हम अपनी त्वचा का ख्याल रखें? यह जानने के लिए रिम्स के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार से जाना. उन्होंने बताया कि कैसे और क्यों इस मौसम में त्वचा की विशेष देखभाल जरूरी है?

सर्दी में हर दिन साबुन का इस्तेमाल ठीक नहीं: डॉ. प्रभात कुमार

रिम्स के त्वचा एवं गुप्त रोग विभाग के विभागाध्यक्ष एवं विशेषज्ञ डॉ. प्रभात कुमार बताते हैं कि एक गलत अवधारणा है कि ठंड के मौसम में हर दिन नहाने के साथ साबुन का इस्तेमाल करना अच्छा होता है लेकिन यह ठीक नहीं है. हर दिन नहाने के दौरान साबुन के इस्तेमाल से त्वचा शुष्क हो सकती है. डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में जब ठंड चरम पर होती है, सप्ताह में ज्यादा से ज्यादा दो-तीन दिन ही साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए, उसमें भी माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करें.

नहाने से पहले करें शरीर पर तेल की मालिश

डॉ. प्रभात कुमार आगे बताते हैं कि ठंड के मौसम में नहाने से पहले पूरे शरीर पर तेल की मालिश फायदेमंद होती है. उन्होंने बताया कि उनका अनुभव बताता है कि ‘नारियल का तेल’ शरीर की मालिश के लिए सबसे अच्छा होता है. इस मौसम में त्वचा शुष्क हो जाती है, इसलिए मॉइस्चराइजर क्रीम का उपयोग करना अच्छा होता है. इससे त्वचा सूखती नहीं होती है, साथ ही इसमें खुजली भी नहीं होती है.

खुजली और डैंड्रफ भी इस मौसम में करता है परेशान

डॉ. प्रभात कुमार बताते हैं कि इस मौसम में खुजली और डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में साफ-सफाई पर खास ध्यान रखने के साथ बालों में डैंड्रफ न हो, इसके लिए बहुत जरूरी है कि सिर में भी तेल की मालिश रेगुलर करनी चाहिए.

खाने में नींबू और हरी सब्जियों का करें सेवन: डॉ. प्रभात सिंह

रिम्स के त्वचा रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि इस मौसम में ताजा, गर्म और सुपाच्य भोजन करना चाहिए. खाने में विटामिन सी से भरपूर सब्जी, फल जरूर लेनी चाहिए. उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में हर दिन खाने में नींबू, आंवला का इस्तेमाल फायदेमंद होता है.

ठंड में भी गर्मियों की तरह पानी पीना चाहिए

डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि ठंड के समय में लोग सामान्यतः पानी पीना कम कर देते हैं. यह ठीक नहीं है. उन्होने कहा कि इस मौसम में भी गर्मी के दिनों की तरह ही हर दिन पानी पीना चाहिए. उन्होंने बताया कि इस मौसम में लिप यानी होंठ फटने की समस्या आम है, ऐसे में मॉइस्चराइजर युक्त क्रीम लगाते रहना चाहिए.