Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Healthy Monsoon Diet: बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के आसान उपाय; किचन में मौजूद ये चीजें हैं सब... Greater Noida News: जीएल बजाज कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षाकर्मी ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान... Noida Cyber Crime: एयर टिकट के नाम पर करोड़ों की ठगी; नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 13 गिरफ्त... Dehradun News: बैरागीवाला गांव में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव; गुस्साए लोगों का हंगामा, पुलिस बल... Drone Post Delivery in Himachal: हिमाचल में ड्रोन से पहुंचेगी डाक; मंडी-रेहरधार मार्ग पर सफल ट्रायल,... Greater Noida News: जिम में वर्कआउट के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत; हार्ट अटैक की आशंका से मचा हड़कंप Maharashtra Politics: शरद पवार को रामदास आठवले का बड़ा ऑफर; कांग्रेस के बजाय NDA में आने की दी सलाह Govindpuri Fire Case: दिल्ली अग्निकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि खौफनाक साजिश; 3 की मौत के मामले में 4 ग... TMC Internal Conflict: सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा को भेजा कानू... Noida Road Accident: नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी; 14 यात्री घायल

बैंक की लापरवाही पर भारी महिला का ‘झाड़ू अवतार’: डिफॉल्टर घोषित करने पर बैंक में मचाया हड़कंप

बिहार के मोतिहारी जिले से प्राइवेट बैंक की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को लोन चुकता होने और एनओसी मिलने के बावजूद उसको डिफॉल्टर की लिस्ट से बाहर नहीं किया गया. महिला का आरोप है कि बार-बार चक्कर काटने के बाद भी कोई समाधान नहीं मिला. इसी बात से नाराज होकर महिला झाड़ू और डंडा लेकर बैंक पहुंच गई. विरोध करते हुए वह तोड़फोड़ करने लगी.

मोतिहारी जिले के सुगौली नगर स्थित आजाद चौक पर एक बैंक की कार्यप्रणाली उस वक्त कटघरे में खड़ी हो गई, जब बैंक की कथित लापरवाही से तंग आकर एक महिला ग्राहक ने बैंक परिसर में जमकर हंगामा किया. यह महिला में झाड़ू और बांस का डंडा लेकर बैंक पहुंची थी. महिला का आरोप है कि उसने अपना पूरा लोन चुका दिया है. बैंक से एनओसी भी मिल गई, लेकिन इसके बावजूद न तो उसका सिबिल स्कोर सुधारा गया और न ही उसे डिफॉल्टर की सूची से बाहर किया गया.

महिला ने बैंक के बाहर जताया विरोध

बार-बार बैंक के चक्कर काटने के बाद भी जब कोई समाधान नहीं मिल रहा था. इसी बात से गुस्सा होकर आकर महिला ने बैंक में तोड़फोड़ करते हुए कांच का दरवाजा तोड़ दिया. इससे बैंक में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही महिला पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गई. इसके बाद वह विरोध कर महिला का समझा-बुझाकर थाने ले आई. बैंक ब्रांच मैनेजर के महिला के आरोपों को नकार दिया हैं.

ब्रांच मैनेजर ने महिला के आरोपों को नकारा

उन्होंने बताया कि महिला केवल एनओसी पर हस्ताक्षर कराने आई थी, लेकिन स्टाफ के फील्ड में होने के कारण वह उग्र हो गई और उपद्रव करने लगी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. यह घटना बैंक की लापरवाही और सिस्टम की सुस्ती का एक उदाहरण है. अक्सर बैंकों में इस तरह की समस्याएं सामने आती रही हैं. अब जांच में होने के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.