Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तेहरान में ब्रिटेन का दूतावास अब लगभग बंद हुआ मी लॉर्ड आपसे ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी जलस्रोतों से तेजी से खत्म हो रहा है ऑक्सीजन, देखें वीडियो चीन के लिए चिप तकनीक चुराने का गंभीर आरोप यमन के हूथियों ने सऊदी अरब के खिलाफ नाकाबंदी की CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास

घने कोहरे के कारण जींद-कैथल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराए कई वाहन, चालकों को आई चोटें

जींद: हरियाणा के जींद-कैथल हाइवे पर कंडेला गांव के पास शनिवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। कम दृश्यता के चलते चार वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें हरियाणा रोडवेज की बस, एक प्राइवेट स्कूल बस, रेती से भरा ट्रक और एक तेल टैंकर शामिल थे।

पुलिस के अनुसार विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर से भी कम थी। जींद से कैथल की ओर जा रही रोडवेज बस की सबसे पहले सामने से आ रहे रेती वाले ट्रक से जोरदार टक्कर हुई। इसके बाद पीछे से आ रहा तेल टैंकर ट्रक से टकराया और फिर प्राइवेट स्कूल बस भी चपेट में आ गई। हादसे में रोडवेज बस चालक और ट्रक चालक को चोटें आई हैं। दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों से निकाला गया और नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बसों में सवार यात्री और स्कूल बस में बच्चे मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बच गए। कोई जनहानि नहीं हुई।

वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुटी। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया जा रहा है। सर्दी के मौसम में हरियाणा में कोहरे के कारण ऐसे हादसे बढ़ गए हैं। पुलिस ने चालकों से अपील की है कि कम दृश्यता में धीमी गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट्स का उपयोग करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।