Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी ड्रोनों का हमला जारी तेहरान में ब्रिटेन का दूतावास अब लगभग बंद हुआ मी लॉर्ड आपसे ऐसे बयान की उम्मीद नहीं थी जलस्रोतों से तेजी से खत्म हो रहा है ऑक्सीजन, देखें वीडियो चीन के लिए चिप तकनीक चुराने का गंभीर आरोप यमन के हूथियों ने सऊदी अरब के खिलाफ नाकाबंदी की CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ...

फिर सामने आया हरियाणा व यूपी के बीच सीमा विवाद, दोनों राज्यों के अधिकारियों में हुई बहस

हरियाणा व यूपी के बीच फिर सीमा विवाद सामने आया। जिसमें यमुना नदी पर बने पुल से सटे एक कच्चे रास्ते को लेकर दोनों राज्यों के अधिकारी आमने-सामने खड़े हो गए। नए पिलर लगाए जाने के प्रयास से स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर दोनों प्रदेशों के अधिकारियों के बीच बहस हो गई।

हरियाणा प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रदीप कुमार और खनन अधिकारी विनय शर्मा दलबल के साथ विवादित स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने सीमांत भूमि पर हरियाणा का दावा जताते हुए मौके पर निशानदेही की कार्रवाई शुरू करवाई। इसकी सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश प्रशासन हरकत में आया और यूपी की ओर से तहसीलदार ललिता चौधरी पुलिस टीम के साथ यमुना नदी के किनारे पहुंचीं। मौके पर दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच बहस हुई।

वहीं यूपी प्रशासन का कहना था कि सीमा निर्धारण सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर होना चाहिए और जब तक दोनों राज्यों की संयुक्त टीम द्वारा निशानदेही नहीं हो जाती, तब तक सीमा पिलर लगाया जाना ठीक नहीं है। हालांकि हरियाणा प्रशासन अड़ा रहा। हालात बिगड़ते देख दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने पिलर लगाने की कार्रवाई पर रोक लगाई। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई।