Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gorakhpur Crime: पूर्व पार्षद की हत्या का राज खुला, भतीजे की दुश्मनी ने ली चाचा की जान; पुलिस की गिर... गिरनार अंबाजी मंदिर में 'अधर्म'! नॉन-वेज पार्टी करने वाले 11 पुजारियों पर गिरी गाज; DM के एक आदेश से... बदायूं में 'खूनी' शराब का तांडव! केमिकल मिली शराब पीने से 2 की मौत, 3 की हालत नाजुक; गांव में मचा को... UP Crime: मंगेतर के शक ने उजाड़ी मांग, भाई के साथ देख युवती पर कसा तंज; सदमे में लड़की ने की आत्महत्... Lucknow Crime: प्रेम विवाह की मिली खौफनाक सजा, लखनऊ में दामाद की बेरहमी से हत्या; आरोपी ससुर गिरफ्ता... US-Iran War Update: अमेरिका ने ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए बंकर बस्टर बम, होर्मूज स्ट्रेट को लेक... Indore Fire Tragedy: इंदौर के तीन मंजिला घर में भीषण आग से भारी तबाही, 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन और ... UAE में ईद पर 'ड्रोन' का साया! दुबई समेत पूरे यूएई में खुले में नमाज पर रोक; अब सिर्फ मस्जिदों के अं... दिल्ली के पालम में 'मौत का तांडव'! 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक ... चंद्रमा की धूल में चना  क्रांति कर दिखाया वैज्ञानिकों ने

इंटरस्टेट देह व्यापार : फ्लाइट से आती थीं युवतियां, होटल से सेट होते थे ग्राहक, तीन पर मामला दर्ज

दुर्ग : दुर्ग पुलिस से इंटरस्टेट देह व्यापार गैंग का पर्दाफाश किया है. गिरोह के तार उत्तरप्रदेश और गुजरात से जुड़े हैं. बीते दिनों जुनवानी के होटल क्राउड में दो युवतियों को हिरासत में लिया गया.इन युवतियों को गुजरात और लखनऊ से बुलाया गया था. दोनों युवतियों से जब भिलाई आने की वजह पुलिस ने पूछा तो दोनों युवतियां जवाब देने के बजाय उल्टा बहसबाजी करने लगी.वहीं जिस होटल में दोनों युवतियां ठहरी हुईं थी वहां के मैनेजर ने भी युवतियों के किसी भी तरह की जानकारी साझा करने में आनाकानी की.जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

मुखबिर की सूचना पर हुई थी कार्रवाई

इस पूरे मामले में एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर होटल क्राउड में कार्रवाई की गई थी. बाहर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवाया जा रहा था. युवतियों के पहुंचने के बाद जब जानकारी मिली तो टीम गठित करके होटल में रेड की कार्रवाई की गई.

जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं. वे फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से भिलाई आकर होटल क्राउड में ठहरी थीं.इसके बाद वे राजनांदगांव जाने की तैयारी में थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया- पद्मश्री तंवर, एएसपी

होटल मैनेजर और युवतियों के खिलाफ कार्रवाई

एएसपी एवं पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि रेड के दौरान जब पुलिस ने होटल मैनेजर से दस्तावेज और ग्राहकों की जानकारी मांगी, तो उसने विवाद शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ने पर मैनेजर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. वहीं महिला पुलिस ने युवतियों की तलाशी और पहचान पत्र मांगे जाने पर दोनों युवतियों ने भी झूमाझटकी की. इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की.

होटल के कमरे से जुटाए गए साक्ष्य

पुलिस ने होटल के कमरे से संबंधित साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने सतना मध्यप्रदेश निवासी होटल मैनेजर प्रदीप मिश्रा सहित दोनों युवतियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया.पुलिस अब यह जांच कर रही है कि होटल में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं या नहीं और इसमें कितने लोग शामिल हैं.