Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
समुद्री प्लास्टिक और मछली जाल से बन रही सड़क, देखें वीडियो Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि...

PRTC बस ड्राइवर ने खतरे में डाली सवारियों की जान, हरकत देख थमी सबकी सांसे

पंजाब में PRTC बस बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। मानसा से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। जहां रोहतक से बुढलाडा जा रही पीआरटीसी बस में ड्राइवर की गंभीर लापरवाही देखने को मिली है। घने कोहरे के बीच ड्राइवर एक हाथ से मोबाइल फोन चला रहा था, जबकि दूसरे हाथ से स्टीयरिंग पकड़े हुए था। इस खतरनाक लापरवाही से बस में सवार सवारियों की जान जोखिम में पड़ गई।

बताया जा रहा है कि बस में मौजूद एक सवारी ने ड्राइवर की इस हरकत का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक मोबाइल स्क्रोल करता हुआ बस चला रहा है, जबकि सामने विजिबिलिटी बेहद कम है।गौरतलब है कि घने कोहरे के कारण पंजाब में इन दिनों लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। ऐसे में बस चालक की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। यात्रियों का कहना है कि एक सेकेंड की चूक भी भारी पड़ सकती थी। अब सवाल यह उठ रहा है कि सवारियों की सुरक्षा से जुड़े ऐसे मामलों में संबंधित विभाग क्या कार्रवाई करता है और लापरवाह चालकों पर कब सख्त कदम उठाए जाएंगे।