Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...

पुलिस ने आतंकवाद और गैंगवार पर कसा शिकंजा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

गुरदासपुर: एस.एस.पी. गुरदासपुर आदित्य ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जिला पुलिस गुरदासपुर ने आंतकवाद के विरूद्व अपने चलाए अभियान अधीन पिस्तौल-59, ए.के.-47 राईफल-2, ग्रनेड-3, देसी पिस्तोल-3, मैगजिन 72, कारतूस-351 तथा बंदूक-1 बरामद कर 37 आरोपियों को गिरफ्तार कर आंतकवाद तथा गैंगवाद को समाप्त करने में काफी सफलता हासिल की।

एस.एस.पी. आदित्य ने बताया कि जिला पुलिस गुरदासपुर का लगभग सारा हिस्सा पाकिस्तान के साथ लगता है। इस कारण इस जिले में विशेष प्रबंधक पुलिस को करने पड़ते हैं, उन्होंने कहा कि जिला पुलिस गुरदासपुर वहीं पर पाकिस्तान के साथ लगती सीमा पर सैंकेंड डिफेंस लाईन के रूप में भी काम करती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में जिला पुलिस ने आर्म्स एक्ट अधीन 24 केस दर्ज कर गैंगस्टरों तथा आंतकवादियों की कमर तोड़ने की हर सम्भव कोशिश की।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में जिला पुलिस गुरदासपुर ने एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन 792 केस दर्ज कर 1110 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से हेरोइन 19 किलो से अधिक, नशा करने वाली गोलिया-9241, चूरा पोस्ट-26 किलो, अफीम-5 किलो, नशा करने वाले कैप्सुल-3275, चरस-109 ग्राम, गांजा-209 ग्राम तथा ड्रग मनी-11 लाख 83 हजार 710 रूपये बरामद की। इसी तरह आबकारी एक्ट अधीन 378 केस दर्ज कर 383 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे अल्कोहल-3,82,500 मि.लीटर, अवैध शराब-78,12,750 मि.लीटर, देसी शराब-13,04,900 मि.लीटर, लाहन-19013 किलो, शराब तैयार करती चालू भठियां-8 बरामद की गई।

आदित्य ने बताया कि जिला पुलिस ने इस वर्ष अदालत द्वारा घोषित किए गए भगोड़-11 तथा विभिन्न केसों में वांछित 65 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जबकि साइबर क्राइम संबंधी साल में 1092 शिकायतें मिलने पर 363 शिकायतों को निपटारा कर 1,00,70,076 रूपये बरामद किए गए तथा लूटे गए 126 मोबाईल भी मोबाइल मालिकों को वापिस दिलाए गए। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक हेरोइन कलानौर पुलिस स्टेशन अधीन ईलाकों से बरामद की गई। जिसमें 4 किलो 624 ग्राम हेरोइन बरामद कर पांच आरोपियों को काबू किया गया।

इसी तरह जिला पुलिस गुरदासपुर में 11 बड़े नशा तस्करों की 3,42,92,962 रूपये की जयदाद भी जब्त की गई। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा लोगों का मनोबल ऊंचा बनाए रखने के लिए 32 फलैग मार्च निकाले गए तथा 58 ग्राम क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाले गए। एस.एस.पी.आदित्य ने बताया कि नशा तस्करों तथा गैंगस्टरों के विरूद्व अभियान जारी रहेगा तथा लोगों के सहयोग से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला पुलिस गुरदासपुर की पूरी पुलिस टीम देश व समाज विरोधी तत्वों के विरूद्व सख्त कारवाई कर रही है। इस मौके पर एस.पी.डी.के. चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।