Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agriculture Update: सिंचाई संकट होगा दूर; बगिया एम कैड योजना के जरिए हर खेत को मिलेगा पानी, किसानों ... Kawardha News: रिया केशरवानी की बड़ी कामयाबी; घर पहुंचे कवर्धा कलेक्टर, मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य ... Chirmiri Ram Katha: चिरमिरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा; 17 से 25 मई तक भक्ति के रंग म... Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज, कल और परसों कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया ... Indore News: इंदौर में महंगाई की मार! छप्पन दुकान का स्वाद होगा महंगा और सराफा की मिठास पड़ेगी फीकी Damoh News: दमोह के हटा अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट; वीडियो बनाने पर शुरू हु... Mhow Crime News: महू के 'अंधे कत्ल' का खुलासा; पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते पति ने की थी युवक की हत... Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़... Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पह... Jabalpur Cruise Accident: 'बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया'; जबलपुर हादसे की रूह कंपा द...

जालंधर के कारोबारी ने हरियाणा की महिला को लगाया लाखों का चूना, मामला जान चौंक जाएंगे आप

जालंधर : जालंधर से जुड़े कबाड़ कारोबार में ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें हरियाणा के फतेहाबाद की एक महिला से करीब 64 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है। महिला की शिकायत पर जांच के बाद जालंधर निवासी एक कारोबारी, उसकी पत्नी, पिता और अन्य रिश्तेदारों सहित कुल छह लोगों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि ठगी करने के बाद आरोपी जालंधर छोड़कर गुजरात के अहमदाबाद में शिफ्ट हो गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कबाड़ के व्यापार में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर उसका भरोसा जीता। शुरुआत में कुछ रकम लौटाकर विश्वास कायम किया गया, जिसके बाद उससे बड़ी राशि निवेश करवाई गई। महिला ने अपने गहने और प्लॉट गिरवी रखकर तथा रिश्तेदारों से कर्ज लेकर आरोपियों को पैसा दिया। अधिकतर रकम बैंक ट्रांसफर और कुछ नकद दी गई।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने समय-समय पर बहाने बनाकर पैसे लौटाने में टालमटोल की और बाद में जीएसटी छापे व खाते फ्रीज होने का हवाला देकर भुगतान बंद कर दिया। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।